लाइव न्यूज़ :

सरकार से नाराज महिला ने चाकू से बच्चों पर स्कूल में किया हमला, 14 बच्चे जख्मी

By भाषा | Updated: October 26, 2018 12:37 IST

घटना चीन के पश्चिमी चोंगकिंग शहर की है। जहां एक छोटे बच्चों के स्कूल में एक महिला ने चाकू से हमला किया। पुलिस ने बताया कि 39 वर्षीय महिला बनान प्रांत में एक स्कूल में रसोई में इस्तेमाल आने वाला चाकू लेकर घुसी।

Open in App

चीन के पश्चिमी चोंगकिंग शहर में छोटे बच्चों के स्कूल में एक महिला ने चाकू से हमला कर दिया जिसमें 14 बच्चे घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि 39 वर्षीय महिला बनान प्रांत में एक स्कूल में रसोई में इस्तेमाल आने वाला चाकू लेकर घुसी। उस समय बच्चे खेल के मैदान में थे।

आरोपी महिला को किया गया गिरफ्तार 

हांगकांग के अखबार साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट ने सरकारी चोंगकिंग प्रसारणकर्ता समूह के हवाले से बताया कि लियू उपनाम वाली महिला हमलावर को गिरफ्तार कर लिया गया है। हमले के पीछे के मकसद का अभी पता नहीं चला है हालांकि सोशल मीडिया पर कुछ रिपोर्टो में कहा गया है कि महिला की सरकार के प्रति नाराजगी थी।

इस वज से महिला ने किया बच्चों पर हमला

प्रसारणकर्ता द्वारा साझा की गई मोबाइल रिकॉर्डिंग में दिखाई दे रहा है कि पुलिस संदिग्ध महिला को खींचकर ले जा रही है। साथ ही एक घायल बच्चा अस्पताल के स्ट्रेचर पर लेटा हुआ है। रिपोर्ट के अनुसार, वीचैट ग्रुप पर एक स्क्रीनशॉट में कहा गया है कि किंडरगार्टन में बच्चों पर चाकू से हमला करने वाली महिला और उसका पति बहस कर रहे हैं और समाज से बदला लेने की बात कर रहे हैं। चीन में हाल के वर्षों में ऐसे कई हमले हुए हैं। इन हमलों के लिए वे लोग जिम्मेदार पाए गए हैं जो या तो मानसिक रूप से बीमार हैं या जिनके मन में बदले की भावना है।

टॅग्स :चीन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

विश्वईरान के साथ युद्ध और यात्रा स्थगित?, 14 और 15 मई को चीन जाएंगे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, देखिए शेयडूल

कारोबारईरानी निशाने पर इजराइल नहीं, खाड़ी के देश!

कारोबारपश्चिम एशिया संकटः यूरिया का उत्पादन 50 प्रतिशत कम, गैस आपूर्ति घटकर 60-65 प्रतिशत, एक्शन में मोदी सरकार?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना