शेल्टर होम में महिला के प्राइवेट पार्ट में डाला जाता था मिर्च पाउडर और नमक, दिल्ली महिला आयोग ने दर्ज कराई FIR

By स्वाति सिंह | Updated: January 30, 2019 09:34 IST2019-01-30T09:14:38+5:302019-01-30T09:34:52+5:30

दिल्ली महिला आयोग की एक टीम 23 जनवरी को इस शेल्टर होम में दौरे के लिए गई थी।जहां एक महिला खुद पर हुए अत्याचारों को टीम के सामने रखा। महिला ने शेल्टर होम के अधिकारीयों पर सेक्सुअल हैरसमेंट का आरोप लगाया।

Chilly powder inserted in woman's private parts inside in Qutub Vihar shelter home, FIR lodged | शेल्टर होम में महिला के प्राइवेट पार्ट में डाला जाता था मिर्च पाउडर और नमक, दिल्ली महिला आयोग ने दर्ज कराई FIR

शेल्टर होम में महिला के प्राइवेट पार्ट में डाला जाता था मिर्च पाउडर और नमक, दिल्ली महिला आयोग ने दर्ज कराई FIR

राजधानी दिल्ली के कुतुब विहार में स्थित एक निजी शेल्टर होम में रह रही 50 वर्षीय महिला ने उत्पीड़न और शोषण के मामले में एफआईआर दर्ज कराई है। महिला का आरोप है कि शेल्टर होम में कुछ अधिकारी उसके कपड़े उतारकर उसके प्राइवेट पार्ट में मिर्च और नमक डाला जाता था।

इसके अलावा अधिकारी उसे पीटते थे और सजा देने के लिए गर्म पानी भी डाल देते थे। आयोग की शिकायत के बाद छावला थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।

दिल्ली महिला आयोग की एक टीम 23 जनवरी को इस शेल्टर होम में दौरे के लिए गई थी।जहां एक महिला खुद पर हुए अत्याचारों को टीम के सामने रखा। महिला ने शेल्टर होम के अधिकारीयों पर सेक्सुअल हैरसमेंट का आरोप लगाया। महिला ने बताया कि होम के पुरुष अधिकारियों के सामने उनके प्राइवेट पार्ट्स में मिर्च पाउडर और नमक डाला गया। उन्होंने बताया कि होम के अधिकारी उन्हें पीटते हैं और उनके ऊपर गर्म पानी डालते हैं।

फिलहाल पुलिस ने 354/354B/323/34 के तहत एफआईआर दर्ज कर लिया है और साथ ही उस महिला को दूसरे शेल्टर होम भेज दिया गया है। पीड़ित महिला ने कुल पांच लोगों पार आरोप लगाया है, जिनमें से दो पति-पत्नी हैं| 

जब दिल्ली महिला आयोग की टीम यहां दौरे पर गई तब यह घटना सामने आई। इसके अलावा टीम ने बताया कि यहां रिकॉर्ड बुक में दर्ज संख्या से ज्यादा महिलाएं और लड़कियां रह रही थीं। इस घटना के बाद आयोग ने इस शेल्टर होम के लाइसेंस रद्द करने की सिफारिश की है। 
 

English summary :
Delhi Qutub Vihar shelter home Case News: A team of Delhi Women's Commission on a tour in the Shelter Home on January 23. Where a woman herself kept the atrocities committed against the team. Women charged sexual harassment on Shelter Home's officials


Web Title: Chilly powder inserted in woman's private parts inside in Qutub Vihar shelter home, FIR lodged

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे