लाइव न्यूज़ :

झारखंड: संथाल परगना का इलाका बना साइबर अपराधियों का नर्सरी, दी जाती है बच्चों को मोबाइल चोरी की ट्रेनिंग

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: January 11, 2019 19:18 IST

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रिपोर्ट में इस बात का भी जिक्र किया गया है कि साहिबगंज के तीन पहाड़ में बच्चों को मोबाइल चोरी की ट्रेनिंग देकर देश भर में भेजा जाता है. जांच पडताल में जो तथ्य सामने आए हैं।

Open in App

झारखंड का संथाल परगना का इलाका साइबर अपराध का नर्सरी बन चुका है. साइबर अपराधियों के नेटवर्क का बिस्तार जामताडा से फैलते हुए देवघर के रास्ते जमुई व बिहार की सीमावर्ती इलाकों तक फैल गया है. झारखंड पुलिस ने बिहार में झारखंड के साइबर अपराधियों की गतिविधि से संबंधित रिपोर्ट भी बिहार पुलिस को भेजी है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रिपोर्ट में इस बात का भी जिक्र किया गया है कि साहिबगंज के तीन पहाड़ में बच्चों को मोबाइल चोरी की ट्रेनिंग देकर देश भर में भेजा जाता है. जांच पडताल में जो तथ्य सामने आए हैं, उसके मुताबिक, बीते छह माह में ठगी के सर्वाधिक कॉल देवघर के 318 मोबाइल लोकेशन से की गई है. जबकि जामताडा के 180 और गिरिडीह के 143 लोकेशन से ठगी के कॉल हुए हैं. 

झारखंड पुलिस मुख्यालय ने साइबर ठगी के मामलों में हजारों मोबाइल नंबरों को चिन्हित किया है. इन नंबरों की सक्रियता किस मोबाइल टॉवर लोकेशन में है, इसकी पड़ताल की गई. अब साइबर अपराध प्रभावित इलाकों की हिट मैपिंग की जाएगी. हिट मैपिंग कर इलाकों में सर्विलांस बढ़ाया जाएगा. इसके बाद रणनीति के तहत साइबर अपराध को शून्य करने की कवायद होगी. 

वहीं, साइबर अपराधियों की गतिविधि को लेकर कार्रवाई योग्य सूचनाएं जुटाने की रणनीति पुलिस मुख्यालय तैयार कर रही है. अपराधियों के तौर तरीकों की जानकारी देने के लिए प्रचार प्रसार पर जोर दिया जा रहा है. प्रभावित इलाकों में सक्रिय सभी मोबाइल नंबरों के कॉल डंप निकाल कर वैसे नंबरों को चिन्हित किया जा रहा है, जिनसे आउटगोइंग कॉल की संख्या शून्य हो. आशंका जताई गई है कि इन नंबरों को ही बाद में साइबर अपराधी इस्तेमाल में लाते हैं.

टॅग्स :झारखंड
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

भारतदेवघर के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पाकिस्तानी करेंसी मिलने के बाद मचा हड़कंप, देवघर प्रशासन जांच में जुटा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद