लाइव न्यूज़ :

बच्चा चोरी के शक में एक महिला और 4 मजदूरों की पिटाई, यूपी में नहीं थम रहा बच्चा चोरी का अफवाह

By भाषा | Updated: August 31, 2019 13:35 IST

बच्चा चोरी के शक में भीड़ द्वारा मारपीट की घटनाएं उत्तर प्रदेश में थमने का नाम नहीं ले रहा है। सहारनपुर, बुलंदशहर, हापुड़ और रामपुर, नोएडा, ग्रेटर नोएडा में पिछले कुछ दिनों में कई घटनाएं सामने आ चुकी है।

Open in App
ठळक मुद्देबांदा के अतर्रा कस्बे में बच्चा चोर समझ कर भीड़ ने शुक्रवार को चार मजदूरों को पिटाई कर दी और बाद में पुलिस हवाले कर दियाकरीब तीन घण्टे की पूछताछ में मजदूरों से हकीकत का पता चला तो उन्हें छोड़ दिया गया है।

 उत्तर प्रदेश में बच्चा चोरी को लेकर फैल रही अफवाहों के बीच बच्चा चोरी के शक में बलिया और बांदा में लोगों ने एक महिला और चार मजदूरों की पिटाई कर दी। बलिया से मिली खबर के मुताबिक शहर कोतवाली क्षेत्र के बाहरी इलाके में भीख मांगने वाली रीना नामक महिला को शुक्रवार मोहल्ले के लोगों ने बच्चा चोर समझकर घेर लिया और उसकी पिटाई शुरू कर दी। पुलिस ने शनिवार को बताया कि सूचना पाकर बलिया के यातायात उपनिरीक्षक सुरेश चन्द्र द्रिवेदी मौके पर पहुंचे और भीड़ के आक्रोश से उस महिला को बाहर निकाला ।

इसके बाद पुलिस महिला को कोतवाली ले गई, जहां जांच पड़ताल के बाद यह पता चला कि महिला बैरिया इलाके की रहने वाली है और भीख मांग कर जीविकोपार्जन करती है। उधर बांदा से प्राप्त समाचार के अनुसार अतर्रा कस्बे में बच्चा चोर समझ कर भीड़ ने शुक्रवार को चार मजदूरों को पिटाई कर दी और बाद में पुलिस हवाले कर दिया। पुलिस ने शनिवार को बताया कि ग्रामीण क्षेत्र से कस्बे में मजदूरी करने आये चार मजदूर काम नहीं मिलने पर लोहिया नहर पुल के पास बैठे हुए थे।

पुलिस के मुताबिक कुछ लोगों ने बच्चा चोर की अफवाह फैला दी, जिससे भीड़ इकट्ठा हो गई और उनकी पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया था। करीब तीन घण्टे की पूछताछ में मजदूरों से हकीकत का पता चला तो उन्हें छोड़ दिया गया है। थानाध्यक्ष रामेंद्र तिवारी ने कहा, ''शुक्रवार को मैं एक साक्ष्य के सिलसिले में जिले से बाहर था । शाम को थाने वापस आने पर घटना की जानकारी मिली है । भीड़ में शामिल लोगों की पहचान कर अगली कार्रवाई की जाएगी।

नोएडा में भी बच्चा चोरी का आरोप लगाकर पीटा गया एक युवक को

नोएडा के थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के भूड़ा कॉलोनी में बीती रात को कुछ लोगों ने एक व्यक्ति पर बच्चा चोरी का आरोप लगाकर उसे पीट दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब जांच की तो पता चला कि यह आरोप निराधार है। पुलिस ने बच्चा चोरी की झूठी सूचना देने वाले राजेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। थाना सेक्टर 39 के थानाध्यक्ष नीरज मलिक ने बताया कि बीती रात को पुलिस को सूचना मिली कि भूड़ा कॉलोनी वालों ने इस शक के आधार पर एक व्यक्ति को पीट रहे हैं कि वह बच्चा चोरी कर रहा था।

थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जब जांच की तो पता चला कि यह आरोप निराधार है। कॉलोनी के लोग रामनिवास नामक एक व्यक्ति को पकड़कर पीट रहे थे। उसे इनके चंगुल से छुड़ाकर अस्पताल में भर्ती कराया गया, तथा बच्चा चोरी की झूठी सूचना देने वाले राजेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशup police
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना