लाइव न्यूज़ :

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिला नालंदा में हैवानों ने महज सात साल की बच्ची के साथ किया हैवानियत

By एस पी सिन्हा | Updated: August 24, 2021 18:44 IST

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिला नालंदा के इस्लामपुर थाना क्षेत्र के एक गांव का मामला है.

Open in App
ठळक मुद्देचिकित्सा प्रभारी डॉक्टर बाल्मिकी प्रसाद सिन्हा ने बताया कि प्रथम दृष्टया दुष्कर्म की घटना सत्य प्रतीत हो रही है.इस्लामपुर पुलिस इंस्पेक्टर विवेक मिश्रा ने बताया कि दुष्कर्मियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा. बच्ची ने उन लोगों के नाम बता दिए हैं. 

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिला नालंदा के इस्लामपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में महज सात साल की बच्ची को गांव के ही हैवानों ने हवस का शिकार बना लिया.

घटना के 24 घंटे बाद भी बच्ची को रक्तस्राव हो रहा है. इस्लामपुर सरकारी अस्पताल लाए जाने पर स्थिति गंभीर देख डाक्टर ने उसे विशेष चिकित्सीय वाहन से सदर अस्पताल बिहारशरीफ भेज दिया. बताया जाता है कि महादलित परिवार की बच्ची को बहला फुसलाकर गांव के ही अधेड़ हैवानों ने चॉकलेट का प्रलोभन देकर उसे घर ले गया और अपने हवस का शिकार बनाकर लहूलुहान कर दिया. घटना के बाद पीड़ित परिवार के लोगों ने लाज शर्म को लेकर घटना को छुपाए रखा. लेकिन जब पीड़िता की शनिवार देर शाम को तबियत बिगड़ी तो इस घटना की जानकारी सभी लोगों को हुई.

बच्ची को पेट में दर्द की शिकायत होने पर घर में मां सहित अन्य लोगों के पूछने पर विस्तार से घटना की जानकारी दी. पीड़ित बालिका को रक्तस्राव जारी रहने पर लोगों ने पुलिस को सूचित किया. सूचना मिलने पर पुलिस ने पीड़िता को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इस्लामपुर में इलाज के लिए लाया गया. जहां डॉक्टरों ने गंभीर हालात और जांच के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है.

पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है. पीड़िता की मां ने अपनी आपबीती में बताया है कि गांव के जिन लोगों को वह भैया व चाचा कह कर बुलाती थी. उन्हीं लोगों ने उसके साथ गलत काम किया है. बच्ची के अनुसार दुष्कर्म में गांव के दो लोग शामिल हैं. दोनों ने उसे मुंह बंद रखने को धमकाया था.

चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर बाल्मिकी प्रसाद सिन्हा ने बताया कि प्रथम दृष्टया दुष्कर्म की घटना सत्य प्रतीत हो रही है. इस्लामपुर पुलिस इंस्पेक्टर विवेक मिश्रा ने बताया कि दुष्कर्मियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा. बच्ची ने उन लोगों के नाम बता दिए हैं. 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा!