लाइव न्यूज़ :

पति की पहचान वाले तीन लोगों ने महिला के साथ की छेड़छाड़, विरोध किया तो मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी

By भाषा | Updated: May 9, 2020 01:07 IST

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि छह मई की रात 27 वर्षीय महिला घर में अकेली थी। इस दौरान महिला के पति के पहचान के तीन युवक वहां पहुंचे तथा महिला से छेड़छाड़ करने लगे। महिला ने इसका विरोध किया। इससे आक्रोशित होकर युवकों ने महिला के उपर मिट्टी तेल छिड़ककर आग लगा दी और वहां से फरार हो गए।

Open in App
ठळक मुद्देछत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में छेड़छाड़ का विरोध करने से नाराज तीन युवकों ने एक महिला को जलाकर मारने की कोशिश की। महिला को बिलासपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।कोरबा जिले के पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को यहां बताया कि बांगो थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव में इस महीने की छह तारीख को तीन लोगों ने 27 वर्षीय एक महिला को जलाकर मारने की कोशिश की।

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में छेड़छाड़ का विरोध करने से नाराज तीन युवकों ने एक महिला को जलाकर मारने की कोशिश की। महिला को बिलासपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कोरबा जिले के पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को यहां बताया कि बांगो थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव में इस महीने की छह तारीख को तीन लोगों ने 27 वर्षीय एक महिला को जलाकर मारने की कोशिश की।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि छह मई की रात 27 वर्षीय महिला घर में अकेली थी। इस दौरान महिला के पति के पहचान के तीन युवक वहां पहुंचे तथा महिला से छेड़छाड़ करने लगे। महिला ने इसका विरोध किया। इससे आक्रोशित होकर युवकों ने महिला के उपर मिट्टी तेल छिड़ककर आग लगा दी और वहां से फरार हो गए।

कुछ देर बाद महिला का पति वापस लौटा तो उसने तत्काल पानी डालकर आग बुझायी और पत्नी को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि महिला 60 प्रतिशत झुलस गई है।

अस्पताल में नायब तहसीलदार ने महिला का बयान दर्ज कर लिया है। बयान के आधार पर पुलिस ने तीनों युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है तथा युवकों से पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि महिला की हालत को देखते हुए उसे बिलासपुर स्थित छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती कराया गया है।

टॅग्स :छत्तीसगढ़क्राइमरेपलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा