लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ : पत्नी, दो बच्चों को तार से गला घोंट मारा, फिर खुद को शख्स ने लगा ली फांसी, मामले की जांच में जुटी पुलिस

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 1, 2022 14:32 IST

। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के उतई थाना क्षेत्र के अंतर्गत उमरपोटी गांव में एक घर से गुरुवार देर शाम भोजराम साहू (34), उसकी पत्नी ललिता (25) तथा दो बच्चे प्रवीण (चार) और टीकेश (दो) का शव बरामद किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने बताया,भोजराम का शव पंखे से लटका हुआ था जबकि पत्नी और दोनों बच्चों का शव बिस्तर से बरामद किया गयापुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटनास्थल से कोई पत्र बरामद नहीं किया है चारों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है

दुर्गः छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर पत्नी और दो बेटों की हत्या करने के बाद फंदे से लटकर आत्महत्या कर ली। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के उतई थाना क्षेत्र के अंतर्गत उमरपोटी गांव में एक घर से गुरुवार देर शाम भोजराम साहू (34), उसकी पत्नी ललिता (25) तथा दो बच्चे प्रवीण (चार) और टीकेश (दो) का शव बरामद किया गया है। उन्होंने बताया कि भोजराम का शव पंखे से लटका हुआ था जबकि पत्नी और दोनों बच्चों का शव बिस्तर से बरामद किया गया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली है कि गुरुवार शाम को भोजराम की मां और उसकी बड़ी भाभी घर पर थीं, जबकि उसके पिता और भाई किसी काम से बाहर गए थे। उन्होंने बताया, ‘‘जब देर शाम तक परिवार कमरे से बाहर नहीं आया तब परिवार के अन्य सदस्यों को कुछ ​अनिष्ट की आशंका हुई और उन्होंने पड़ोसियों को सूचित किया। जब पड़ोसियों ने कमरे की खिड़की से भीतर झांका तब उन्होंने भोजराम को फंदे से लटका हुआ पाया। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचित किया।’’

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सूचना मिलने के बाद घटनास्थल के लिए पुलिस को रवाना किया गया। बाद में पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर परिवार का शव बरामद किया। उन्होंने बताया, ‘‘पुलिस को आशंका है कि भोजराम ने पहले पत्नी और बड़े बेटे की मोबाइल चार्ज करने वाले तार से गला घोंटकर हत्या की फिर छोटे बेटे का मुंह तकिये से दबाकर मार डाला। बाद में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।’’

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटनास्थल से कोई पत्र बरामद नहीं किया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद इस संबंध में अधिक जानकारी मिल सकेगी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा मामले की जांच की जा रही है। 

टॅग्स :छत्तीसगढ़क्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा