लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़: बुजुर्ग दंपती की हत्या करने के तीन आरोपी गिरफ्तार, लेकिन अभी भी हैं तीन फरार

By भाषा | Updated: October 27, 2019 06:24 IST

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सोमवार की शाम गिरधारी यादव और उसके साथी लैलूंगा गांव में शराब पीकर तीन मोटरसाइकिल में सवार होकर कुपाकानी गांव पहुंचे और वहां उन्होंने मनकुराम यादव (75 वर्ष) और उसकी पत्नी रुकमणी (70 वर्ष) की हत्या कर दी।

Open in App
ठळक मुद्देछत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में बुजुर्ग किसान दंपति की हत्या के तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और इस घटना के बाद से तीन आरोपी फरार हैं। रायगढ़ जिले के पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने आज यहां बताया कि जिले में चार दिन पूर्व हुए बुजुर्ग किसान दंपति हत्याकांड का खुलासा करते हुए पुलिस ने छह युवकों में से तीन को आज गिरफ्तार कर लिया है।

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में बुजुर्ग किसान दंपती की हत्या के तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और इस घटना के बाद से तीन आरोपी फरार हैं। रायगढ़ जिले के पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने आज यहां बताया कि जिले में चार दिन पूर्व हुए बुजुर्ग किसान दंपति हत्याकांड का खुलासा करते हुए पुलिस ने छह युवकों में से तीन को आज गिरफ्तार कर लिया है।

संतोष सिंह ने बताया कि बीते सोमवार की देर रात मुख्य आरोपी गिरधारी यादव ने अपने पांच साथियों के साथ मिलकर पुरानी रंजिश और लूट के लिए धारदार हथियार से वृद्ध किसान दंपती की हत्या कर दी थी। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सोमवार की शाम गिरधारी यादव और उसके साथी लैलूंगा गांव में शराब पीकर तीन मोटरसाइकिल में सवार होकर कुपाकानी गांव पहुंचे और वहां उन्होंने मनकुराम यादव (75 वर्ष) और उसकी पत्नी रुकमणी (70 वर्ष) की हत्या कर दी।

हत्या के बाद आरोपियों ने घर से पांच हजार रूपए लूट लिया और शराब पीने के लिए आपस में बांट लिया। सिंह ने बताया कि पुलिस को जब घटना की जानकारी मिली तब मामले की छानबीन की गई। बाद में पुलिस ने गिरधारी यादव को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को जानकारी मिली थी कि गिरधारी यादव का मनकुराम यादव और उसकी पत्नी से पुरानी रंजिश था।

गिरधारी यादव ने पुलिस को बताया कि इस हत्याकांड में उसके साथ पूनम यादव, त्रिनाथ यादव, खिलेश्वर यादव, शोभानंद यादव और गोपाल यादव भी शामिल थे। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस ने घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, चाकू और खून से सने कपड़े बरामद कर लिये हैं।

उन्होंने बताया कि लैलूंगा थाने की पुलिस ने गिरधारी यादव (38 वर्ष), त्रिनाथ यादव (20 वर्ष) और पूनम यादव (23 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं तीन अन्य आरोपी खिलेश्वर यादव, शोभानंद यादव और गोपाल यादव की खोजबीन के लिए पुलिस दल रवाना कर दिया गया है। 

टॅग्स :हत्याकांडछत्तीसगढ़
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज