लाइव न्यूज़ :

शिक्षक ने नाबालिग लड़की से किया बलात्कार, छात्रा के प्रेग्नेंट होने पर करवाया गर्भपात, ऐसे हुआ खुलासा

By भाषा | Updated: March 1, 2020 20:02 IST

Open in App
ठळक मुद्देशिक्षक ने 13 साल की छात्रा से कथित रूप से बलात्कार किया आरोपी राशिद अनवर खान ने पीड़िता का निजी अस्पताल में कथित रूप से गर्भपात करवाया।

 छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में सरकारी स्कूल के शिक्षक ने 13 साल की छात्रा से कथित रूप से बलात्कार किया जिसके कारण छात्रा गर्भवती हो गई। पुलिस ने एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि आरोपी राशिद अनवर खान ने अपने एक सहयोगी की मदद से पीड़िता का निजी अस्पताल में कथित रूप से गर्भपात करवाया।

अधिकारी ने बताया कि जिले के एक गांव में सरकारी स्कूल में कार्यरत खान मामला सामने आने के बाद से फरार है। उसके सहयोगी सुखलाल को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि शिक्षक और स्कूल के प्रधानाध्यापक समेत चार अन्य कर्मचारियों को भी निलंबित कर दिया गया है। जबकि, ड्यूटी में लापरवाही के आरोप में शिक्षा विभाग के तीन अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

शुरुआती जांच के अनुसार दो महीने पहले कक्षा सातवीं की छात्रा से स्कूल परिसर में बलात्कार किया गया था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने लड़की को धमकी दी थी कि अगर उसने किसी को भी घटना के बारे में बताया तो वह उसकी जान ले लेगा । उन्होंने बताया कि लड़की ने हाल में अपने माता-पिता से तबियत खराब होने की बात कही थी और जब वे उसे अस्पताल ले गए तो डॉक्टरों ने पाया कि वह गर्भवती है।

उन्होंने बताया कि आरोपी को जब लड़की के गर्भवती होने के बारे में पता चला तो 22 फरवरी को वह उसे एक निजी अस्पताल ले गया और अपने सहयोगी की मदद से उसे कथित रूप से गर्भपात करवाने के लिए मजबूर किया। लड़की के माता-पिता ने शुक्रवार को पुलिस से संपर्क किया जिसके बाद आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 (बलात्कार), 506 (आपराधिक धमकी), 313 (महिला की सहमति के बगैर गर्भपात करवाना), 120-बी (आपराधिक साजिश) और यौन अपराधों से बच्चों की सुरक्षा (पॉक्सो) कानून के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया। अधिकारी ने बताया कि आरोपी शिक्षक की तलाश जारी है।

उन्होंने बताया कि जिस अस्पताल में गर्भपात करवाया गया उसकी भूमिका की भी जांच की जा रही है। एक सरकारी अधिकारी ने बताया कि घटना को गंभीरता से लेते हुए जशपुर के जिलाधिकारी नीलेश महादेव क्षीरसागर ने शिक्षक एवं स्कूल के प्रधानाध्यापक समेत चार कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है।

उन्होंने बताया, ‘‘घटना के सामने आने के बाद आरोपी शिक्षक को निलंबित कर दिया गया। स्कूल के प्रधानाध्यापक, दो अन्य शिक्षकों और एक कर्मचारी को ड्यूटी में लापरवाही के आरोप में निलंबित किया गया।’’ उन्होंने बताया कि खंड संसाधन समन्वयक विपिन कुमार अम्बष्ट को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया, क्लस्टर संसाधन समन्वयक राघवेंद्र चौहान को निलंबित किया गया और खंड शिक्षा अधिकारी पी के भटनागर का तबादला कर दिया गया। 

टॅग्स :छत्तीसगढ़रेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह