लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़: बिलासपुर में इलाज के बहाने तांत्रिक ने नाबालिग का किया रेप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

By भाषा | Updated: September 15, 2020 07:17 IST

पीड़ित लड़की ने थाने में शिकायत की थी कि जुलाई वर्ष 2019 में उसकी तबियत ख़राब होने के कारण वह अपने परिजनों के साथ जांजगीर-चाम्पा क्षेत्र के बलौदा में स्थित सैय्यद मीरा अली दातार मजार में झाड-फूंक कराने गई थी। वहां उसकी मुलाकात शाकिर अंसारी से हुई थी। शाकिर ने लड़की और उसके परिजनों को झांसा दिया कि वह झाड-फूंक कर उसे (लड़की को) जल्द ठीक कर देगा।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म करने के आरोप में एक कथित तांत्रिक को गिरफ्तार किया है। आरोपी शाकिर झाड-फूंक का बहाना कर लड़की के मुंगेली स्थित घर पहुंच जाता था और वहां भी उसका शारीरिक शोषण करता था।

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले की पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म करने के आरोप में एक कथित तांत्रिक को गिरफ्तार किया है। बिलासपुर जिले के पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि जिले के सीपत थाना क्षेत्र के अंतर्गत लूथरा क्षेत्र में झाड़-फूंक के जरिये इलाज करने के नाम पर नाबालिग से दुष्कर्म करने के आरोप में शाकिर अंसारी बाबा उर्फ़ हब्बू मौलवी उर्फ़ शाकिर राजा कुरैशी (44 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया है।

सीपत थाना के थानेदार जेपी गुप्ता ने बताया कि पीड़ित लड़की ने थाने में शिकायत की थी कि जुलाई वर्ष 2019 में उसकी तबियत ख़राब होने के कारण वह अपने परिजनों के साथ जांजगीर-चाम्पा क्षेत्र के बलौदा में स्थित सैय्यद मीरा अली दातार मजार में झाड-फूंक कराने गई थी। वहां उसकी मुलाकात शाकिर अंसारी से हुई थी। शाकिर ने लड़की और उसके परिजनों को झांसा दिया कि वह झाड-फूंक कर उसे (लड़की को) जल्द ठीक कर देगा।

गुप्ता ने बताया कि शाकिर ने पीड़ित लड़की को विश्वास में लेकर उसे सीपत थाना क्षेत्र के अंतर्गत लूथरा गांव में बुलाया और करीब एक माह तक उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। इस दौरान शाकिर ने लड़की को धमकी दी कि इस घटना की जानकारी किसी को देने से वह उसके परिवार को बदनाम कर देगा और उसे जान से मार देगा। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी शाकिर झाड-फूंक का बहाना कर लड़की के मुंगेली स्थित घर पहुंच जाता था और वहां भी उसका शारीरिक शोषण करता था।

उन्होंने बताया कि तांत्रिक की हरकतों से परेशान होकर लड़की ने घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी तब परिजनों ने आरोपी के खिलाफ मुंगेली थाना में 'शून्य' प्राथमिकी दर्ज कराई। बाद में मामला मुंगेली से सीपत थाना स्थानांतरित कर दिया गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि सीपत थाने की पुलिस ने आरोपी शाकिर उर्फ़ हब्बू के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज कर लिया तथा उसकी तलाश शुरू की। बाद में पुलिस ने घेराबंदी कर रविवार को शाकिर को गिरफ्तार कर लिया। 

टॅग्स :छत्तीसगढ़रेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई