लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़: संदिग्ध नक्सलियों ने की पुलिस के एक जवान की हत्या, 14 अप्रैल की शाम से था लापता

By भाषा | Updated: April 16, 2020 13:11 IST

मिली जानकारी के अनुसार शव को फिलहाल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटनास्थल से माओवादियों का एक पर्चा भी बरामद किया है।

Open in App
ठळक मुद्देछत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में दिया गया घटना को अंजाममारे गए जवान का नाम रमेश कुरसम है, वह फरसेगढ़ थाने में तैनात था

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में संदिग्ध नक्सलियों ने धारदार हथियार से पुलिस के एक जवान की हत्या कर दी है। बीजापुर जिले के पुलिस अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यहां बताया कि जिले के फरसेगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत फरसेगढ़ गांव के करीब आज सहायक आरक्षक रमेश कुरसम का शव मिला।

कुरसम की धारदार हथियार से हत्या की गई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कुरसम फरसेगढ़ थाने में तैनात था और वह 14 अप्रैल की शाम से लापता था। उन्होंने बताया कि पुलिस ने घटना कि जानकारी मिलते ही एक पुलिस दल रवाना किया, जिसने मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लिया।

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल से माओवादियों का एक पर्चा बरामद किया है, जिसमें नेशनल पार्क एरिया कमेटी ने घटना की जिम्मेदारी ली है और जवान कुरसम पर स्थानीय ग्रामीणों को परेशान करने का आरोप लगाया है। अधिकारियों ने बताया कि अभी तक जांच में यह जानकारी मिली है कि नक्सलियों ने पुलिस जवान की हत्या की है। हांलकि पुलिस जवान की हत्या के अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

टॅग्स :हत्याकांडनक्सल
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह