लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ सेक्स सीडी स्कैंडल: पार्टी सहयोगी के इशारे पर बनाई गई थी फेक CD, सीबीआई चार्जशीट में हुआ खुलासा

By भाषा | Updated: September 25, 2018 22:12 IST

रायपुर की अदालत में सोमवार को पेश आरोपपत्र में एजेंसी ने दावा किया कि फोरेंसिक विश्लेषण से पता चलता है कि पॉर्न क्लिप में दिख रही यौन क्रीड़ा मूनत को बदनाम करने के उद्देश्य से फर्जी तरीके से बनाई गई।

Open in App

नई दिल्ली, 25 सितंबर: छत्तीसगढ़ के पीडब्ल्यूडी मंत्री और बीजेपी नेता राजेश मूनत की फर्जी ‘‘सेक्स सीडी’’ एक पॉर्न क्लिप पर उनका चेहरा लगाकर पिछले वर्ष तैयार की गई थी। 

सीबीआई ने अपने आरोपपत्र में दावा किया कि उनके तत्कालीन पार्टी सहयोगी कैलाश मुरारका के आदेश पर यह पॉर्न क्लिप तैयार की गई थी।

रायपुर की अदालत में सोमवार को पेश आरोपपत्र में एजेंसी ने दावा किया कि फोरेंसिक विश्लेषण से पता चलता है कि पॉर्न क्लिप में दिख रही यौन क्रीड़ा मूनत को बदनाम करने के उद्देश्य से फर्जी तरीके से बनाई गई।

अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि एजेंसी ने आरोप लगाया है कि मुरारका ने दो अन्य आरोपियों विनय पंड्या और रिंकू खनूजा को 75 लाख रुपये का भुगतान किया ताकि मुंबई में फर्जी वीडियो बनाया जा सके। मुरारका फिलहाल फरार है।

सीबीआई के आरोपपत्र में मामले का सरगना बताए जाने के बाद मुरारका को पार्टी ने निलंबित कर दिया है।

उन्होंने कहा कि पंड्या और खनूजा ने काम कराने के लिए मुंबई में एक व्यक्ति की सेवा ली और उस व्यक्ति को करीब एक लाख रुपये का भुगतान किया।

एजेंसी ने आरोप लगाया है कि क्लिप पत्रकार विनोद वर्मा को गाजियाबाद में मुरारका ने उनके आवास पर सौंपी।

आरोप है कि वर्मा और मुरारका छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रमुख भूपेश बघेल और उनके सहयोगी से दिल्ली में एक होटल में मिले।

एजेंसी ने दावा किया है कि पंड्या और मुरारका फरार हैं जबकि एक आरोपी रिंकू खनूजा ने जांच के दौरान आत्महत्या कर ली।

विशेष अदालत ने सोमवार को बघेल को मामले के सिलसिले में 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

सीबीआई ने बघेल, कैलाश मुरारका, विजय पंड्या, विनोद वर्मा, विजय भाटिया और रिंकू खनूजा (मृतक) के खिलाफ आरोपपत्र दायर किया है।

टॅग्स :छत्तीसगढ़क्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट