लाइव न्यूज़ :

Chhattisgarh Road Accident: कवर्धा में मजदूरों से भरी पिकअप गाड़ी पलटी, 14 महिलाओं समेत 15 की मौत और आठ अन्य घायल

By सतीश कुमार सिंह | Updated: May 20, 2024 16:10 IST

Chhattisgarh Road Accident: कवर्धा में तेंदू पत्ता तोड़कर लौट रहे बैगा आदिवासियों की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। करीब आठ अन्य लोग बुरी तरह घायल हो गए।

Open in App
ठळक मुद्देदुर्घटनाग्रस्‍त वाहन में करीब 35 से 40 लोग सवार थे। मृतकों में 14 महिलाएं भी शामिल हैं। आठ अन्य घायल हुए हैं।

Chhattisgarh Road Accident: छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में बड़ा हादसा हो गया। पुलिस ने कहा कि सड़क दुर्घटना में 14 महिलाओं समेत 15 लोगों की मौत हुई तथा आठ अन्य घायल हुए हैं। वाहन में 30-40 लोग सवार थे। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम पहुंच गई है और घायलों को इलाज अस्पताल में कराया जा रहा है। राहत और बचाव कार्य तेज कर दिया गया है। गाड़ी 20 फीट गहरे गड्ढे में पलट गई। ये सभी बैगा आदिवासी हैं। घटनाक्रम पर चीख-पुकार मच गई। पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई। ये सभी जंगल से लौट रहे थे, तभी ये भयानक हादसा हुआ।

 छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा कि कवर्धा में मजदूरों से भरी पिकअप गाड़ी पलटने से 15 लोगों की मौत की खबर बेहद दर्दनाक है। मेरी संवेदनाएं उन सभी परिवारों के साथ हैं, जिन्होंने इसमें अपने प्रियजनों को खोया है। सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। सरकार की देखरेख में स्थानीय प्रशासन पीड़ितों और उनके परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान करने में लगा हुआ है।

मृतकों में 14 महिलाएं भी शामिल हैं। आदिवासियों को लेकर लौटते समय पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर 20 फीट गड्ढे में गिरकर पलट गया। ये सभी लोग सेम्हारा गांव के रहने वाले थे। यह हादसा कवर्धा के कुकदूर थाना क्षेत्र के बहपानी गांव के पास हुआ। वाहन पर सवार लोग सेम्हारा गांव के हैं। घटना के बाद मौके पर हृदय विदारक दृश्य थे। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह हादसा जिले के कुकदूर थाना क्षेत्र के अंतर्गत बाहपानी गांव के करीब हुआ। उन्होंने बताया कि कुई गांव के रहने वाले ग्रामीण तेंदूपत्ता एकत्र करने गए थे तथा जब वे एक पिकअप वाहन में सवार होकर अपने गांव लौट रहे थे तभी बाहपानी गांव के करीब वाहन एक खाई में गिर गया जिससे उसमें सवार 15 लोगों की मौत हो गई तथा आठ अन्य घायल हो गए।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस दल को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया तथा घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में अधिक जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।

टॅग्स :सड़क दुर्घटनाक्राइम न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद