लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़: जशपुर जिले में बालिका से बलात्कार, पादरी के खिलाफ मामला दर्ज

By भाषा | Updated: December 27, 2019 05:40 IST

Open in App

 छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में पुलिस ने बालिका से बलात्कार के आरोप में पादरी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जशपुर जिले के पुलिस अधीक्षक शंकर लाल बघेल ने गुरूवार को यहां बताया कि जिले के पत्थलगांव थाना क्षेत्र में बालिका को पढ़ाने का झांसा देकर बलात्कार करने के आरोप में पुलिस ने पादरी शालोम बाबू टांडी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

बघेल ने बताया कि टांडी लगभग दो महीने पहले सरगुजा जिले के सीतापुर क्षेत्र की निवासी एक बालिका को अपने साथ पत्थलगांव ले आया था। टांडी ने बालिका के परिजनों को भरोसा दिलाया था कि वह बालिका की पढ़ाई करवाएगा।

बालिका के परिजनों ने भी पादरी टांडी पर भरोसा कर लिया था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि टांडी ने बालिका के साथ कई दिनों तक बलात्कार किया तथा उसे जान से मारने की धमकी भी दी। बाद में जब बालिका ने इस घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी तब परिजनों ने पत्थलगांव थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया। बघेल ने बताया कि घटना के बाद से टांडी फरार है तथा पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी है। 

टॅग्स :छत्तीसगढ़रेप
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना