लाइव न्यूज़ :

स्कूल के बाथरूम में 6 वर्षीय छात्रा के साथ दुष्कर्म, 10 वर्षीय तीन छात्रों के खिलाफ मामला दर्ज

By भाषा | Updated: August 23, 2019 14:46 IST

पुलिस के मुताबिक, छात्रा 20 अगस्त को जब स्कूल गई थी तब दो छात्र उसे स्कूल के बाथरूम में ले गए तथा एक अन्य छात्र बाथरूम के बाहर खड़ा हो गया। बाथरूम में छात्रों ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया।

Open in App
ठळक मुद्देस्कूल प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की तब वह बच्ची के माता-पिता पुलिस थाने पहुंचे।पुलिस ने बालकों का सरंक्षण अधिनियम 2012 के तहत मामला दर्ज किया है।

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के एक स्कूल में छह वर्षीय बालिका से दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने 10 वर्षीय तीन बालकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। रायपुर जिले के पुलिस अधिकारियों ने आज यहां भाषा को बताया कि शहर के एक स्कूल की पहली कक्षा की छात्रा के साथ दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने पांचवी कक्षा के तीन छात्रों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि छात्रा इस महीने की 20 तारीख को जब स्कूल गई थी तब दो छात्र उसे स्कूल के बाथरूम में ले गए तथा एक अन्य छात्र बाथरूम के बाहर खड़ा हो गया। बाथरूम में छात्रों ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। जब वहां एक शिक्षिका ने बच्चों को देखा तब उन्होंने आरोपी छात्रों को डांटा और बालिका को प्रधान पाठिका के पास ले गई। बाद में छात्रा को घर भेज दिया गया।

उन्होंने बताया कि जब बच्ची ने इस घटना की जानकारी अपने माता-पिता को दी तब उन्होंने गुरुवार शाम इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बच्ची के माता पिता का कहना है कि घटना की जानकारी स्कूल प्रशासन को मिली तब उन्होंने आरोपी बच्चों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद उन्होंने स्कूल प्रशासन से इस संबंध में कार्रवाई करने की मांग की थी।

जब स्कूल प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की तब वह बच्ची के माता-पिता पुलिस थाने पहुंचे। अधिकारियों ने बताया कि पीड़ित बच्ची को बाल कल्याण समिति के सामने पेश किया गया तथा उसका चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया है। उन्होंने बताया कि इस मामले के आरोपी छात्रों के खिलाफ दुष्कर्म करने तथा लैंगिक अपराधों से बालकों का सरंक्षण अधिनियम 2012 के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी छात्रों को अभी पकड़ा नहीं गया है। 

टॅग्स :छत्तीसगढ़रेप
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद