लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़: दो सगी बहनों की हत्या के मामले में तीन आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

By भाषा | Updated: December 13, 2019 04:21 IST

दो सगी बहनों की हत्या के मामले में पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया और अपराधियों की खोजबीन शुरू की। बाद में पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

Open in App

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में दो सगी बहनों की कथित रूप से की गई हत्या के मामले में पुलिस ने एक नाबालिग समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। रायपुर जिले के पुलिस अधिकारियों ने गुरुवार को यहां बताया कि शहर के टिकरापारा थाना क्षेत्र के गोदावरी नगर में इस महीने की 10 तारीख को दो सगी बहनों मनीषा और मंजू सिदार की हत्या के आरोप में पुलिस ने शोएब अहमद अंसारी उर्फ सैफ (25), गुलाम मुस्तफा (18) और एक नाबालिक लड़के को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गोदावरी नगर निवासी इंद्रचंद्र साहू ने पुलिस को जानकारी दी थी कि उसने अपना एक घर किराए पर दिया है। दस दिसंबर सुबह 11 बजे के बाद वहां रहने वाले किराएदारों ने बताया कि किरायेदार मनीषा सिदार के कमरे से लड़ाई झगड़े की आवाज आ रही है। साहू ने वहां जाकर देखा तो कथित रूप से दो लड़के वहां से भागे और भीतर मनीषा और उसकी बहन मंजू खून से लथपथ जमीन पर पड़ी थी।

उन्होंने बताया कि साहू ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी ओर दोनों बहनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया और अपराधियों की खोजबीन शुरू की।

बाद में पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों ने बताया कि आरोपी सैफ पहले भी छेड़छाड़ और पाक्सो अधिनियम के तहत जेल में रह चुका है। 

टॅग्स :हत्याकांडछत्तीसगढ़
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई