लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़: रायगढ़ जिले के जहरीली गैस मामले में एक शख्स गिरफ्तार, मिल मालिक फरार

By भाषा | Updated: May 9, 2020 05:45 IST

रायगढ़ जिले के पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि जिले के पुसौर थाना क्षेत्र के अंतर्गत तेतला गांव के "शक्ति पल्प एंड पेपर्स लिमिटेड" में जहरीली गैस की चपेट में आने से सात लागों के बीमार होने की घटना के बाद पुलिस ने मिल में ऑपरेटर का काम करने वाले आरोपी रंजित सिंह (30 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया है।

Open in App
ठळक मुद्देछत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में जहरीली गैस की चपेट में आकर सात मजदूरों के बीमार होने की घटना के दो दिन बाद पुलिस ने एक कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया है।बुधवार को यहां से 20 किलोमीटर दूर पुसौर क्षेत्र के तेतला गांव में लाकडाउन में बंद "शक्ति पल्प एंड पेपर्स लिमिटेड" में ओवरटेंक की सफाई के दौरान सात श्रमिक गैस रिसाव की चपेट में आ गए थे।

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में जहरीली गैस की चपेट में आकर सात मजदूरों के बीमार होने की घटना के दो दिन बाद पुलिस ने एक कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया है। रायगढ़ जिले के पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि जिले के पुसौर थाना क्षेत्र के अंतर्गत तेतला गांव के "शक्ति पल्प एंड पेपर्स लिमिटेड" में जहरीली गैस की चपेट में आने से सात लागों के बीमार होने की घटना के बाद पुलिस ने मिल में ऑपरेटर का काम करने वाले आरोपी रंजित सिंह (30 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया है।

रंजीत इस घटना में प्रभावित भी हुआ था। तथा उसे अस्तपाल से छुट्टी देने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस प्रकरण में संजीवनी नर्सिंग होम के प्रबंधक को पुलिस ने कानूनी जवाबदेही में हुई चूक पर नोटिस भेजा गया है। अस्पताल के प्रबंधक पर आरोप है कि ऐसे गंभीर मामले की सूचना तत्काल नजदीकी थाना को अथवा संबंधित अधिकारियों को दिया जाना था। अधिकारियों ने बताया कि अस्पताल प्रबंधक का जवाब प्राप्त होने पर विधिसम्मत कार्यवाही की जाएगी।

उन्होंने बताया कि पुसौर थाने की पुलिस इस मामले में पेपर मिल मालिक के रायगढ़ स्थित निवास और अन्य संभावित स्थानों पर दबिश दे रही है। आरोपी फरार है तथा उसकी पतासाजी की जा रही है। इधर पेपर मिल में जहरीली गैस के रिसाव के बाद जिला प्रशासन ने मिल को सील कर दिया है तथा उत्पादन पर रोक लगा दी गई है।

जिला प्रशासन के अधिकारियों ने बताया कि औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा के उप संचालक एमके श्रीवास्तव ने मिल की जांच में पाया कि प्रबंधन ने कार्यरत श्रमिकों को न तो व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराए और न ही सफाई के दौरान कोई प्रशिक्षित सुपरवाइजर उपस्थित था।

बुधवार को यहां से 20 किलोमीटर दूर पुसौर क्षेत्र के तेतला गांव में लाकडाउन में बंद "शक्ति पल्प एंड पेपर्स लिमिटेड" में ओवरटेंक की सफाई के दौरान सात श्रमिक गैस रिसाव की चपेट में आ गए थे। घटना के बाद सभी को यहां के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बाद में इनमें से तीन की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें रायपुर भेज दिया गया था।

वहीं फैक्टरी के संचालक दीपक गुप्ता ने बताया कि मिल दो माह से बंद था , तीन श्रमिक ओवरटैंक की सफाई कर रहे थे तथा उन्हें बचाने के लिए चार श्रमिक और उतरे। इस तरह सभी सात श्रमिक बीमार हो गए।

टॅग्स :छत्तीसगढ़लोकमत हिंदी समाचारक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा