लाइव न्यूज़ :

Chhattisgarh Ki Khabar: छेड़छाड़ का विरोध करने पर 27 साल की महिला को जलाया, अस्पताल में भर्ती

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 9, 2020 13:50 IST

कोरबा जिले के पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को यहां बताया कि बांगो थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव में इस महीने की छह तारीख को तीन लोगों ने 27 वर्षीय एक महिला को जलाकर मारने की कोशिश की।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस अधिकारियों ने बताया कि छह मई की रात 27 वर्षीय महिला घर में अकेली थी।इससे आक्रोशित होकर युवकों ने महिला के उपर मिट्टी तेल छिड़ककर आग लगा दी और वहां से फरार हो गए। 

कोरबा:छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में छेड़छाड़ का विरोध करने से नाराज तीन युवकों ने एक महिला को जलाकर मारने की कोशिश की। महिला को बिलासपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कोरबा जिले के पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को यहां बताया कि बांगो थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव में इस महीने की छह तारीख को तीन लोगों ने 27 वर्षीय एक महिला को जलाकर मारने की कोशिश की।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि छह मई की रात 27 वर्षीय महिला घर में अकेली थी। इस दौरान महिला के पति के पहचान के तीन युवक वहां पहुंचे तथा महिला से छेड़छाड़ करने लगे। महिला ने इसका विरोध किया। इससे आक्रोशित होकर युवकों ने महिला के उपर मिट्टी तेल छिड़ककर आग लगा दी और वहां से फरार हो गए। 

कुछ देर बाद महिला का पति वापस लौटा तो उसने तत्काल पानी डालकर आग बुझायी और पत्नी को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि महिला 60 प्रतिशत झुलस गई है। अस्पताल में नायब तहसीलदार ने महिला का बयान दर्ज कर लिया है।

बयान के आधार पर पुलिस ने तोनों युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है तथा युवकों से पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि महिला की हालत को देखते हुए उसे बिलासपुर स्थित छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती कराया गया है।

वहीं, यूपी के जिले के सरकारी अस्पताल में इलाज कराने आई एक किशोरी के साथ छेड़खानी करने के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को एक स्वास्थ्य कर्मी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है । नगरा थाना प्रभारी यादवेंद्र पांडेय ने बताया कि नगरा थाना क्षेत्र के एक गांव की 17 वर्षीय किशोरी के मिर्गी रोग का उपचार कराने उसके परिजन बृहस्पतिवार शाम नगरा स्थित सरकारी स्वास्थ्य केंद्र पर आये थे।

इस दौरान केंद्र पर तैनात स्वास्थ्य कर्मी मनीष प्रताप सिंह ने किशोरी के साथ छेड़खानी किया । उन्होंने बताया कि पुलिस ने किशोरी के पिता की शिकायत पर शुक्रवार को स्वास्थ्य कर्मी मनीष के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी मनीष को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है ।

टॅग्स :छत्तीसगढ़क्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा