लाइव न्यूज़ :

Chhattisgarh  Ki Taja Khabar: बिजली गिरने से दो सगे भाइयों समेत तीन लोगों की मौत, शिवलाल, पत्नी और पुत्री बाल-बाल बचे

By भाषा | Updated: May 5, 2020 19:39 IST

देश भर में आकाशीय बिजली से मरने वाले की संख्या अधिक है। उत्तर प्रदेश, झारखंड, बिहार और छत्तीसगढ़ में घटनाएं ज्यादा ही देखने को मिलती है। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर और जशपुर में बिजली ने कहर बरपा दिया।

Open in App
ठळक मुद्देजयनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत शंकरपुर गांव में सोमवार को आकाशीय बिजली गिरने से दो सगे भाइयों की मौत हो गई।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सोमवार तड़के तेज हवा के साथ बारिश होने से किसान शिवलाल सिंह के खलिहान में रखे गेहूं की फसल भीगने लगी थी।

कोरबा/जशपुरः छत्तीसगढ़ के सूरजपुर और जशपुर जिलों में बिजली गिरने से दो सगे भाइयों समेत तीन लोगों की मौत हो गई है। सूरजपुर जिले के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के जयनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत शंकरपुर गांव में सोमवार को आकाशीय बिजली गिरने से दो सगे भाइयों की मौत हो गई।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सोमवार तड़के तेज हवा के साथ बारिश होने से किसान शिवलाल सिंह के खलिहान में रखे गेहूं की फसल भीगने लगी थी। फसल को सुरक्षित करने के लिए शिवलाल अपनी पत्नी, पुत्री और दो पुत्र शिवचंद्र (16) और मनोज (12) के साथ खलिहान पहुंचा और गेहूं को बोरियों में भरकर ट्रैक्टर ट्राली में डालने लगा। उन्होंने बताया कि इस दौरान शिवचंद्र और मनोज के पर बिजली गिर गई। इस घटना में दो बालकों की मौके पर ही मौत हो गई।

इस घटना में शिवलाल, उसकी पत्नी और पुत्री बाल-बाल बच गए। उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस दल को घटनास्थल रवाना किया गया तथा शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। एक अन्य घटना में जशपुर जिले के तुमला थाना क्षेत्र के अंतर्गत बाबुसाजबहार गांव में आकाशीय बिजली गिरने से मजदूर की मौत हो गई है।

जशपुर जिले के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बाबूसाजबहार गांव के कंवर बस्ती निवासी गोरांगो ग्यार सोमवार की सुबह गांव के नजदीक मनरेगा के कार्य में मजदूरी करने के लिए जा रहा था। इस दौरान तेज बारिश होने लगी तब वह और अन्य मजदूर वापस गांव लौटने लगे। उन्होंने बताया कि इस दौरान बिजली गिरने से गोरांगों वहीं गिर गया। घटना के बाद ग्रामीण उसे फरसाबहार के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले गए जहां चिकित्सकों ने गोरांगों को मृत घोषित कर दिया।

आकाशीय बिजली गिरने से गढ़वा में एक बच्चे की मौत, दो झुलसे

गढ़वा जिले के कांडी थानाक्षेत्र के खरौंधा गांव स्थित बहिनी दाई मंदिर के समीप मंगलवार दोपहर लगभग बारह बजे आकाशीय बिजली गिरने से एक बच्चे की मौत हो गई जबकि दो अन्य बच्चे झुलस गए। गढ़वा के कांडी क्षेत्र के प्रखंड विकास पदाधिकारी जोहान टुडू ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि झुलसे बच्चों को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल, मझिआंव में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि घटना के समय तीनों बच्चे एक बेल के पेड़ के नीचे खड़े थे तभी हल्की बूंदाबांदी होने लगी तथा थोड़ी देर बाद ही आकाशीय बिजली गिर गई।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़मौसम रिपोर्टमौसम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा