लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ : पांच साल की बच्ची से बलात्कार के बाद हत्या

By भाषा | Updated: July 27, 2020 05:55 IST

पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि इस वारदात को 24 जुलाई को उस समय अंजाम दिया गया

Open in App
ठळक मुद्देछत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में पांच साल की एक बच्ची से बलात्कार के बाद उसकी हत्या कर दी गई। नाबालिग आरोपी रिश्ते में उसका भाई है

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में पांच साल की एक बच्ची से बलात्कार के बाद उसकी हत्या कर दी गई। नाबालिग आरोपी रिश्ते में उसका भाई है, जिसे हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि इस वारदात को 24 जुलाई को उस समय अंजाम दिया गया, जब बगीचा पुलिस थाना अंतर्गत आने वाले अपने गांव के पास के जंगल में बच्ची आरोपी के साथ पशु चराने गई थी। उन्होंने कहा कि लड़की जब घर नहीं लौटी, तब परिजनों ने उसकी तलाश की।

लड़की के नहीं मिलने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। अधिकारी ने कहा कि आरोपी लड़के ने पुलिस को बताया कि उसने बच्ची का बलात्कार किया और फिर पत्थर से उसका सिर कुचल कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद उसने लड़की का शव झरने में फेंक दिया और घर वापस आ गया।

उन्होंने बताया कि लड़की का शव बरामद कर लिया गया है और आरोपी को हिरासत में लिया गया। अधिकारी ने बताया कि इस मामले में आईपीसी की संबद्ध धाराओं यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत एक मामला दर्ज किया गया है। 

टॅग्स :छत्तीसगढ़क्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज