लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़: रात में खाना खाकर सोया था किसान परिवार, कुल्हाड़ी मारकर कर दी गई हत्या

By भाषा | Updated: April 13, 2020 07:34 IST

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में किसान परिवार के तीन लोगों की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मामले की खोज शुरू कर दी है।

Open in App
ठळक मुद्देछत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में किसान परिवार के तीन लोगों की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मामले की खोज शुरू कर दी है।अधिकारियों ने बताया कि जिले के पलारी थाना क्षेत्र के अंतर्गत छेरकाडीह गांव में किसान यशवंत साहू (47 वर्ष), उसकी पत्नी माहेश्वरी साहू (45 वर्ष) तथा बेटे देवेंद्र साहू (17 वर्ष) की शनिवार रात कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी गई।

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में किसान परिवार के तीन लोगों की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मामले की खोज शुरू कर दी है। बलौदाबाजार जिले के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के पलारी थाना क्षेत्र के अंतर्गत छेरकाडीह गांव में किसान यशवंत साहू (47 वर्ष), उसकी पत्नी माहेश्वरी साहू (45 वर्ष) तथा बेटे देवेंद्र साहू (17 वर्ष) की शनिवार रात कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी गई।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शनिवार रात यशवंत साहू का परिवार भोजन के बाद सो गया था। तड़के जब घर के करीब रहने वाली यशवंत की बेटी पूनम साहू ने परिजनों की रक्तरंजित लाश घर में देखीं तो उसने गांव में ही रहने वाले अपने चाचा को इसकी सूचना दी। बाद में घटना की जानकारी पुलिस को दी गई।

अधिकारियों ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर और अन्य पुलिस अधिकारी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए। बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल से खून से सनी दो कुल्हाड़ी बरामद की हैं। पुलिस ने आशंका जताई है कि इस घटना में कम से कम दो लोग शामिल थे। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि अपराधियों की तलाश की जा रही है।

टॅग्स :छत्तीसगढ़क्राइमहत्याकांडलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?