लाइव न्यूज़ :

खुद को कुंवारा बताया, शादी का झांसा देकर 2 साल आदिवासी महिला का बलात्कार करता रहा पूर्व थानेदार

By भाषा | Updated: December 13, 2019 08:22 IST

महिला ने पुलिस में शिकायत की है कि वर्ष 2017 में कांसाबेल में उसकी मुलाकात ओमप्रकाश ध्रुव से हुई थी। ध्रुव तब वहां के थानेदार थे। महिला की शिकायत है इस दौरान ध्रुव ने स्वयं को अविवाहित बताया था और शादी का प्रलोभन देकर दिसंबर 2017 से अगस्त 2019 तक उसका यौन शोषण किया।

Open in App
ठळक मुद्देछत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में पुलिस ने एक आदिवासी महिला से बलात्कार के आरोप में पत्थलगांव थाने के पूर्व थानेदार के खिलाफ मामला दर्ज किया है।यह मामला पिछले महीने सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद छत्तीसगढ़ के पुलिस महानिदेशक ने रायगढ़ के पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह को जांच करने के लिए कहा था।

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में पुलिस ने एक आदिवासी महिला से बलात्कार के आरोप में पत्थलगांव थाने के पूर्व थानेदार के खिलाफ मामला दर्ज किया है। रायगढ़ जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने आज यहां बताया कि सिटी कोतवाली थाना में जशपुर जिले में पदस्थ थानेदार ओमप्रकाश ध्रुव (40) के खिलाफ एक महिला की लिखित शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है।

घटनास्थल रायगढ़ होने के कारण रायगढ़ जिले में मामला दर्ज किया गया है। वर्मा ने बताया कि रायगढ़ निवासी 33 वर्षीय आदिवासी महिला एक बच्चे की मां है। महिला ने पुलिस में शिकायत की है कि वर्ष 2017 में कांसाबेल में उसकी मुलाकात ओमप्रकाश ध्रुव से हुई थी। ध्रुव तब वहां के थानेदार थे। महिला की शिकायत है इस दौरान ध्रुव ने स्वयं को अविवाहित बताया था और शादी का प्रलोभन देकर दिसंबर 2017 से अगस्त 2019 तक उसका यौन शोषण किया।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला की शिकायत पर पुलिस ने जशपुर जिले के कांसाबेल और पत्थलगांव के पूर्व थानेदार ध्रुव के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह मामला पिछले महीने सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद छत्तीसगढ़ के पुलिस महानिदेशक ने रायगढ़ के पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह को जांच करने के लिए कहा था। वहीं जशपुर जिले के पुलिस अधीक्षक ने ध्रुव को पत्थलगांव के थानेदार पद से हटाकर जशपुर में लाइन हाजिर कर दिया था।

टॅग्स :क्राइमक्राइम न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़रेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास