लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा में नक्सलियों ने की सरपंच की हत्या

By भाषा | Updated: August 31, 2019 13:50 IST

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि लखमा राम मंडावी छोटे गुड़रा से मनोनीत सरपंच थे। इससे पहले उनकी पत्नी भी छोटे गुड़रा गांव की सरपंच रह चुकी हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि अभी ये पता नहीं चल पाया है कि सरपंच की हत्या क्यों गई है? पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार रात लगभग 20 हथियाबंद नक्सलियों ने सपपंच के घर पर हमला किया था।

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में नक्सलियों ने सरपंच की गला रेतकर हत्या कर दी है। दंतेवाड़ा जिले के पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को यहां बताया कि जिले के कुआकोंडा थाना क्षेत्र के अंतर्गत छोटे गुडरा गांव के सरपंच लखमा राम मंडावी की नक्सलियों ने गला रेतकर हत्या कर दी है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार रात लगभग 20 हथियाबंद नक्सली मंडावी के घर पहुंचे और उन्होंने धारदार हथियार से उनकी हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद नक्सली वहां से फरार हो गए। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि लखमा राम मंडावी छोटे गुड़रा से मनोनीत सरपंच थे। इससे पहले उनकी पत्नी भी छोटे गुड़रा गांव की सरपंच रह चुकी हैं। उन्होंने बताया कि नक्सलियों ने मंडावी की हत्या क्यों की है, इस संबंध में जानकारी नहीं मिली है। पुलिस ने घटनास्थल से कोई पर्चा भी बरामद नहीं किया है।

अधिकारियों ने बताया कि अभी तक मिली जानकारी के अनुसार माओवादियों ने मंडावी को मिलने के लिए बुलाया था और उन्होंने मंडावी से पैसों की मांग की थी। आशंका है कि सरपंच ने पैसे देने से इंकार किया जिसके कारण नक्सलियों ने उसकी हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 

टॅग्स :नक्सलनक्सल हमलाछत्तीसगढ़
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO