लाइव न्यूज़ :

दंतेवाड़ाः नक्सलियों ने दो युवकों को मार डाला, पांच लोगों को पीट-पीट कर घायल किया, सभी लोग शादी पक्की करने गए थे

By भाषा | Updated: September 4, 2020 15:50 IST

दंतेवाड़ा जिले के पुलिस अधीक्षक अभिषेक पल्लव ने बताया कि जिले के हिरोली और डोकापार गांव के मध्य जंगल में नक्सलियों ने दो युवकों अशोक कुंजाम और बंदरा कुंजाम की हत्या कर दी है। दोनों की उम्र 20 वर्ष के आसपास बताई गई है।

Open in App
ठळक मुद्देअशोक और उसके परिवार के पांच सदस्य अपने मित्र के साथ शादी पक्की करने पड़ोसी बीजापुर के दौड़ी कुमनार गांव गए थे।अशोक और सभी लोग किरंदुल से जंगल के रास्ते से लगभग 30 किलोमीटर पैदल चलकर बुधवार की रात दौड़ी कुमनार गांव पहुंचे थे। नक्सलियों ने उन्हें पुलिस का मुखबिर समझा और उनकी पिटाई शुरू कर दी।

दंतेवाड़ाः छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में नक्सलियों ने दो युवकों की हत्या कर दी है व पांच लोगों को पीट-पीट कर घायल कर दिया है।

दंतेवाड़ा जिले के पुलिस अधीक्षक अभिषेक पल्लव ने बताया कि जिले के हिरोली और डोकापार गांव के मध्य जंगल में नक्सलियों ने दो युवकों अशोक कुंजाम और बंदरा कुंजाम की हत्या कर दी है। दोनों की उम्र 20 वर्ष के आसपास बताई गई है।

पल्लव ने बताया कि जिले के किरंदुल क्षेत्र के निवासी अशोक और उसके परिवार के पांच सदस्य अपने मित्र के साथ शादी पक्की करने पड़ोसी बीजापुर के दौड़ी कुमनार गांव गए थे। उन्होंने बताया कि अशोक और सभी लोग किरंदुल से जंगल के रास्ते से लगभग 30 किलोमीटर पैदल चलकर बुधवार की रात दौड़ी कुमनार गांव पहुंचे थे।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि गांव में शादी पक्की करने के बाद जब वह बृहस्पतिवार को वापस लौट रहे थे तब हिरोली और डोकापारा गांव के मध्य जंगल में उनका सामना नक्सलियों से हो गया। इस दौरान नक्सलियों ने उन्हें पुलिस का मुखबिर समझा और उनकी पिटाई शुरू कर दी। पल्लव ने बताया कि इस घटना में दो युवकों की मौत हो गई तथा अन्य घायल हो गए।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि ग्रमीणों ने दोनों युवकों के शवों को किरंदुल पहुंचाया और इसकी सूचना पुलिस को दी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल से नक्सलियों का एक पर्चा भी बरामद किया है। जिसमें माओवादियों के गंगालूर एरिया कमेटी ने आरोप लगाया है कि दोनों युवक पुलिस के मुखबिर थे।

माओवादियों ने पर्चे में कहा है कि इस घटना के लिए दंतेवाड़ा के पुलिस अधीक्षक जिम्मेदार हैं। माओवादियों के इस आरोप को लेकर पल्लव ने कहा कि दोनों मृतकों का पुलिस से कोई संबंध नहीं था। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा हमलावर नक्सलियों की खोज में पुलिस दल रवाना कर दिया गया है। 

टॅग्स :छत्तीसगढ़नक्सलभूपेश बघेल
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े