लाइव न्यूज़ :

Chhattisgarh Taja Samachar: कोरोना की वजह से क्वारंटाइन में रह रहे शख्स ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, 22 मार्च से था घर में बंद

By भाषा | Updated: March 31, 2020 08:18 IST

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 29 मार्च तक मृतक की नियमित जांच की थी। चिकित्सकों के अनुसार उसमें सर्दी, खांसी, बुखार के कोई लक्षण नहीं मिले थे।

Open in App
ठळक मुद्देमृतक दूसरे राज्य से लौटा था इसलिए स्वास्थ्य विभाग ने 22 मार्च को उसके स्वास्थ्य की जांच की थी तथा उसे घर में रहने की सलाह दी गई थी।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

धमतरी: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में घर पर पृथक (क्वारंटाइन) रह रहे कोरोना वायरस के संदिग्ध मरीज ने फांसी लगा ली है। धमतरी जिले के पुलिस अधिकारियों ने आज यहां बताया कि जिले के सिहावा थाना क्षेत्र के अंतर्गत टांगापानी गांव में गणपत मरकाम (35 वर्ष) ने फांसी लगा ली है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गणपत तमिलनाडु में नलकूप खनन कार्य करने वाले वाहन में काम करता था। वह 20 मार्च को तमिलनाडु से अपने गांव लौटा था, जिसके कारण उसे घर पर पृथक रहने के लिए कहा गया था।

उन्होंने बताया कि गणपत दूसरे राज्य से लौटा था इसलिए स्वास्थ्य विभाग ने 22 मार्च को उसके स्वास्थ्य की जांच की थी तथा उसे घर में रहने की सलाह दी गई थी। साथ ही स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 29 मार्च तक उसकी नियमित जांच की थी। चिकित्सकों के अनुसार उसमें सर्दी, खांसी, बुखार के कोई लक्षण नहीं मिले थे।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आज पुलिस को गणपत के आत्महत्या की सूचना मिली तब गांव के लिए पुलिस दल रवाना किया गया। गणपत के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि गणपत की पत्नी की मौत हो चुकी है तथा बेटा भी उसके साथ नहीं रहता है। इसे लेकर वह परेशान रहता था। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है तथा जांच के बाद ही इस संबंध में सही जानकारी मिल सकेगी। 

टॅग्स :छत्तीसगढ़कोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउनसीओवीआईडी-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े