लाइव न्यूज़ :

दंतेवाड़ा का मामलाः सड़क काटने से मना किया, नक्सलियों ने दो साथियों की गला रेत कर मार डाला, तीन ग्रामीण भी घायल

By भाषा | Updated: July 23, 2020 19:11 IST

मिलिशिया कमांडर है तथा मंडावी मिलिशिया सदस्य है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जिले के अरनपुर से पोटाली गांव के मध्य बन रही सड़क से नक्सली परेशान हैं। इस क्षेत्र में नक्सल गतिविधियां अधिक है और सड़क निर्माण के बाद उन्हें अपनी गतिविधियों में व्यवधान होने की आशंका है।

Open in App
ठळक मुद्देपल्लव ने बताया कि दोनों मृत नक्सलियों की पहचान बरंग वेट्टी और टीडो मंडावी के रूप में हुई है।पुलिस अधीक्षक अभिषेक पल्लव ने बृहस्पतिवार को बताया कि जिले के अरनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत पोटाली गांव में बुधवार रात नक्सलियों ने अपने साथियों को मार डाला।कमांडरों ने बुधवार रात पोटाली गांव में बैठक की थी और अपने साथियों से पूछा था कि उसके कहने के बावजूद सड़क को नुकसान क्यों नहीं पहुंचाया गया।

रायपुरः छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में नक्सलियों ने सड़क को नुकसान पहुंचाने से मना करने पर अपने ही दो साथियों की गला रेत कर हत्या कर दी। पुलिस का कहना है कि इस दौरान उन्हें बचाने की कोशिश कर रहे तीन ग्रामीण भी घायल हुए हैं।

दंतेवाड़ा जिले के पुलिस अधीक्षक अभिषेक पल्लव ने बृहस्पतिवार को बताया कि जिले के अरनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत पोटाली गांव में बुधवार रात नक्सलियों ने अपने साथियों को मार डाला। पल्लव ने बताया कि दोनों मृत नक्सलियों की पहचान बरंग वेट्टी और टीडो मंडावी के रूप में हुई है।

वट्टी मिलिशिया कमांडर है तथा मंडावी मिलिशिया सदस्य है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जिले के अरनपुर से पोटाली गांव के मध्य बन रही सड़क से नक्सली परेशान हैं। इस क्षेत्र में नक्सल गतिविधियां अधिक है और सड़क निर्माण के बाद उन्हें अपनी गतिविधियों में व्यवधान होने की आशंका है।

क्षेत्र में सक्रिय दो नक्सली कमांडरों ने बुधवार रात पोटाली गांव में बैठक की थी

पल्लव ने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली है कि क्षेत्र में सक्रिय दो नक्सली कमांडरों ने बुधवार रात पोटाली गांव में बैठक की थी और अपने साथियों से पूछा था कि उसके कहने के बावजूद सड़क को नुकसान क्यों नहीं पहुंचाया गया।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि इसके बाद नक्सली कमांडरों ने वेट्टी और टीडो को कई जगहों पर सड़क को नुकसान पहुंचाने के लिए कहा लेकिन दोनों ने ऐसा करने से मना कर दिया। दोनों नक्सलियों का कहना था कि इससे गांव में एंबुलेंस और अन्य जरूरी वाहन नहीं आ सकेंगे।

पल्लव ने बताया कि वेट्टी और टीडो के मना करने पर नक्सली कमांडर नाराज हो गए और दोनों से मारपीट शुरू कर दी। बाद में धारदार हथियार से गला रेतकर दोनों की हत्या कर दी गई। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस दौरान वहां मौजूद अन्य ग्रामीणों ने वेट्टी और टीडो को बचाने की कोशिश की तब उन पर भी हमला किया गया जिसमें ग्रामीणों को गंभीर चोटें आई है।

पल्लव ने बताया कि जब पुलिस को घटना की जानकारी मिली तब घटनास्थल के लिए पुलिस दल भेजा गया तथा दोनों शवों को बरामद कर लिया गया। शवों को पोस्टामार्टम के लिए भेज दिया गया है तथा घायल तीन ग्रामीणों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि क्षेत्र में हमलावर नक्सलियों की खोज में पुलिस दल को रवाना कर दिया गया है। 

टॅग्स :छत्तीसगढ़क्राइम न्यूज हिंदीनक्सलभूपेश बघेल
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा