लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़: जमीन विवाद में बीजेपी नेता की हत्या, शनिवार रात से थे लापता, गांव से 5 किलोमीटर दूर जंगल में मिला शव

By भाषा | Updated: June 17, 2020 08:02 IST

पुलिस ने छत्तीसगढ़ में बीजेपी नेता की हत्या के मामले में बताया है कि गांव के ही दो लोगों को इस मामले में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों ने हत्या की बात स्वीकार की है।

Open in App
ठळक मुद्देछत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले बीजेपी नेता की हत्या की गुत्थी सुलझीपुलिस ने गांव के ही दो लोगों को किया गिरफ्तार, जमीन विवाद के कारण हुई हत्या

कोरबा: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में लापता चल रहे भारतीय जनता पार्टी के स्थानीय नेता का पुलिस ने शव बरामद कर लिया है और हत्या के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। सूरजपुर जिले के पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि जिले के चांदनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत पासल गांव से लापता भाजपा नेता शिवचरण काशी (60) का शव बरामद कर लिया गया है।

इस मामले में पुलिस ने रामकुमार साहू (52) और उसके पुत्र रोहित साहू (28) को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि भाजपा किसान मोर्चा बिहरपुर के मंडल अध्यक्ष और पासल गांव निवासी शिवचरण काशी शनिवार की रात लगभग नौ बजे अचानक लापता हो गए थे। बाद में परिजन ने पुलिस को बताया था गांव में गोली चलने की आवाज सुनाई दी थी।

अधिकारियों ने बताया कि जब काशी की खोजबीन शुरू की गई तब गांव के एक स्थान पर उनका गामछा और खून के निशान पाए गए। इस दौरान परिजनों ने आरोप लगाया था कि काशी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है और शव को कहीं छिपा दिया गया है। वहीं परिजनों ने गांव के ही एक व्यक्ति पर जमीन संबंधी विवाद के कारण हत्या किए जाने का आरोप भी लगाया था।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि संदेह के आधार पर पुलिस ने गांव के ही रामकुमार साहू और उसके पुत्र रोहित साहू को हिरासत में ले लिया और उनसे पूछताछ की गई। बाद में दोनों पिता पुत्र ने काशी की हत्या करना स्वीकार कर लिया।

उन्होंने बताया कि मंगलवार सुबह आरोपियों के बताने पर गांव से लगभग पांच किलोमीटर की दूरी पर विशालपुर गांव के जंगल से काशी का बरामद किया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि काशी की हत्या जमीन विवाद को लेकर की गई है। पुलिस ने पिता पुत्र को काशी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।

टॅग्स :मर्डर मिस्ट्रीक्राइम न्यूज हिंदीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO