लाइव न्यूज़ :

Chhattisgarh: भालुओं का हमला, विद्या केवट और सुक्कूल प्रसाद की मौत हो गई और 4 घायल, 45 दिन में 20 से अधिक अटैक?

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 28, 2024 18:12 IST

Chhattisgarh: बिहान लाल केवट की बेटी विद्या बकरी चराने अपने घर से खेत की ओर गई थी, इस दौरान उसका सामना भालू से हो गया और लड़की पर हमला कर दिया।

Open in App
ठळक मुद्देकरगीकला गांव में भालुओं के अन्य हमले में सेवक लाल यादव और सेमलाल गोंड घायल हुए हैं।लड़की की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी।इस घटना में सुक्कूल प्रसाद की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

मरवाहीः छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में भालुओं के हमलों में एक लड़की समेत दो लोगों की मौत हो गई तथा चार अन्य लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि 24 घंटे के दौरान जिले के बेलझिरिया गांव में भालुओं ने दो बार हमला किया। इस हमले में विद्या केवट (13) और सुक्कूल प्रसाद (32) की मौत हो गई तथा चरणसिंह खेरवार और रामकुमार घायल हो गए। उन्होंने बताया कि जिले के करगीकला गांव में भालुओं के अन्य हमले में सेवक लाल यादव और सेमलाल गोंड घायल हुए हैं।

अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार शाम को बिहान लाल केवट की बेटी विद्या बकरी चराने अपने घर से खेत की ओर गई थी, इस दौरान उसका सामना भालू से हो गया और उसने लड़की पर हमला कर दिया। उन्होंने कहा कि इस घटना में लड़की की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और घटना के बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी।

उन्होंने बताया कि शनिवार सुबह बेलझिरिया गांव के ही निवासी चरणसिंह, रामकुमार और सुक्कुल प्रसाद मशरूम एकत्र करने करीब के खेत में गए थे, इस दौरान भालू ने उनपर पर हमला कर दिया। उन्होंने कहा कि इस घटना में सुक्कूल प्रसाद की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

अधिकारियों ने बताया कि घटना की जानकारी ग्रामीणों को मिली तो उन्होंने चरण सिंह और रामकुमार को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया। उन्होंने बताया कि इसी तरह की एक अन्य घटना में भालू ने करगीकला गांव में खेत देखने गए ग्रामीण सेवक लाल यादव और सेमलाल गोंड पर हमला कर दिया।

इस हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मरवाही वन मंडल में पिछले डेढ़ माह में भालुओं के हमले के 20 से अधिक मामले सामने आ चुके हैं। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा