लाइव न्यूज़ :

Chhattisgarh ki khabar: किसान परिवार के तीन लोगों की कुल्हाड़ी मारकर हत्या, सभी के शव एक ही घर में मिले

By भाषा | Updated: April 13, 2020 15:30 IST

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में दंपति और उसके बेटे की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस और डॉग स्क्वॉयड की टीम मौके पर पहुंच गई और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया है। 

Open in App
ठळक मुद्देकिसान यशवंत साहू, उसकी पत्नी माहेश्वरी साहू व बेटे देवेंद्र साहू की शनिवार रात कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी गई।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शनिवार रात यशवंत साहू का परिवार भोजन के बाद सो गया था।

बलौदाबाजारः छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में किसान परिवार के तीन लोगों की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मामले की खोज शुरू कर दी है।

बलौदाबाजार जिले के पुलिस अधिकारियों ने आज यहां बताया कि जिले के पलारी थाना क्षेत्र के अंतर्गत छेरकाडीह गांव में किसान यशवंत साहू, उसकी पत्नी माहेश्वरी साहू व बेटे देवेंद्र साहू की शनिवार रात कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी गई।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शनिवार रात यशवंत साहू का परिवार भोजन के बाद सो गया था। आज तड़के जब घर के करीब रहने वाली यशवंत की बेटी पूनम साहू ने परिजनों की रक्तरंजित लाश घर में देखीं तो उसने गांव में ही रहने वाले अपने चाचा को इसकी सूचना दी। बाद में घटना की जानकारी पुलिस को दी गई।

अधिकारियों ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर और अन्य पुलिस अधिकारी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए। बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल से खून से सनी दो कुल्हाड़ी बरामद की हैं। पुलिस ने आशंका जताई है कि इस घटना में कम से कम दो लोग शामिल थे। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि अपराधियों की तलाश की जा रही है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीहत्याकांडछत्तीसगढ़मर्डर मिस्ट्री
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली