लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़: दंतेवाड़ा क्षेत्र के विधायक की सुरक्षा में तैनात जवान ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

By भाषा | Updated: January 4, 2020 13:04 IST

जानकारी मिली है कि बीती रात आशोराम देर तक किसी से फोन पर बात कर रहा था। इसके बाद रात लगभग एक बजे उसने अपनी एके-47 रायफल से अपने सीने में गोली चला दी। इस घटना में आशोराम की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गोली चलने की आवाज सुनकर अन्य जवान वहां पहुंचे तब उन्होंने इसकी जानकारी अपने अधिकारियों को दी।

Open in App
ठळक मुद्देआशोराम वर्ष 2003 में छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल में भर्ती हुआ था।वह बस्तर जिले का निवासी था। आशोराम पिछले पांच वर्ष से विधायक देवती कर्मा की सुरक्षा में तैनात था।

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में विधायक देवती कर्मा की सुरक्षा में तैनात जवान ने अपनी सर्विस रायफल से कथित रूप से खुद को गोली मार ली। जवान के कथित रूप से आत्महत्या करने के कारणों के बारे में जानकारी नहीं मिली है। दंतेवाड़ा जिले के पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को यहां बताया कि दंतेवाड़ा विधानसभा क्षेत्र से विधायक देवती कर्मा की सुरक्षा में तैनात छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के जवान आशोराम कश्यप (37 वर्ष) ने अपनी सर्विस रायफल एके 47 से कथित रूप से खुद को गोली मार ली है।

उन्होंने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली है कि बीती रात आशोराम देर तक किसी से फोन पर बात कर रहा था। इसके बाद रात लगभग एक बजे उसने अपनी एके-47 रायफल से अपने सीने में गोली चला दी। इस घटना में आशोराम की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गोली चलने की आवाज सुनकर अन्य जवान वहां पहुंचे तब उन्होंने इसकी जानकारी अपने अधिकारियों को दी।

बाद में आशोराम के शव को अस्पताल पहुंचाया गया। उन्होंने बताया कि आशोराम वर्ष 2003 में छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल में भर्ती हुआ था। वह बस्तर जिले का निवासी था। आशोराम पिछले पांच वर्ष से विधायक देवती कर्मा की सुरक्षा में तैनात था।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि जवान के कथित रूप से खुदकुशी करने के कारणों के बारे में पता लगाया जा रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 

टॅग्स :छत्तीसगढ़
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट