लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़: पिछले दो वर्षों में सुरक्षा बलों के 50 कर्मियों ने की आत्महत्या, राज्य पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों के जवान हैं शामिल

By भाषा | Updated: February 27, 2020 06:00 IST

पिछले वर्ष चार दिसंबर को नारायणपुर जिले के कड़ेनार गांव में स्थित भारत तिब्बत सीमा पुलिस के 45 वीं बटालियन के शिविर में जवानों ने एक दूसरे पर गोलीबारी कर दी थी।

Open in App
ठळक मुद्देवर्ष 2018 से अब तक सुरक्षा बलों के 50 कर्मियों ने आत्महत्या की है।इनमें राज्य पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों के जवान शामिल हैं।

छत्तीसगढ़ में पिछले दो वर्षों में सुरक्षा बल के लगभग 50 अधिकारियों और कर्मचारियों ने आत्महत्या की है। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ सदस्य अजय चंद्राकर के सवाल के लिखित जवाब में राज्य के गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने बुधवार को विधानसभा में बताया कि वर्ष 2018 से अब तक सुरक्षा बलों के 50 कर्मियों ने आत्महत्या की है।

इनमें राज्य पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों के जवान शामिल हैं। साहू ने बताया कि इस दौरान भारत तिब्बत सीमा पुलिस के छह जवानों समेत आठ जवानों की मौत आपसी गोलीबारी के दौरान हुई है। मंत्री ने बताया कि वर्ष 2018 में 22 पुलिस कर्मियों तथा वर्ष 2019 में 26 पुलिस कर्मियों ने आत्महत्या की थी। जबकि इस वर्ष सुरक्षा बलों के दो कर्मियों ने खुद की जान ली है।

उन्होंने बताया कि आत्महत्या करने वाले जवानों में 18 नक्सल प्रभावित बस्तर क्षेत्र के छह जिलों से हैं। मंत्री ने बताया कि जवानों के आत्महत्या के कारणों में पारिवारिक तनाव और स्वास्थ्यगत परेशानी समेत अन्य कारण हैं। पिछले वर्ष चार दिसंबर को नारायणपुर जिले के कड़ेनार गांव में स्थित भारत तिब्बत सीमा पुलिस के 45 वीं बटालियन के शिविर में जवानों ने एक दूसरे पर गोलीबारी कर दी थी।

इस घटना में छह जवानों की मौत हो गई थी। वहीं 19 जून को बीजापुर जिले के मिनगाचल गांव स्थित छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के शिविर में आपसी विवाद के बाद गोलीबारी में दो जवानों की मौत हो गई थी। मंत्री ने बताया कि जवानों का मनोबल उंचा बनाए रखने के लिए सभी इकाईयों को आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। 

टॅग्स :छत्तीसगढ़
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

क्राइम अलर्टमहादेव ऐप: ईडी ने दुबई के बुर्ज खलीफा समेत 1,700 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद