लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़: मूक बधिर युवती से गैंगरेप, पुलिस ने पांच युवकों को किया गिरफ्तार

By भाषा | Updated: August 28, 2019 05:17 IST

छत्तीसगढ़ गैंगरेपः पुलिस अधिकारियों ने बताया कि युवती की चाची के बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया और मामले की जांच शुरू की।

Open in App
ठळक मुद्देछत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में मूक बधिर युवती से सामूहिक बलात्कार के आरोप में पुलिस ने पांच युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। मारवाही थाना क्षेत्र के अंतर्गत बरगवां गांव की निवासी 22 वर्षीय युवती की चाची ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी भतीजी जन्म से मूक बधिर है।

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में मूक बधिर युवती से सामूहिक बलात्कार के आरोप में पुलिस ने पांच युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। बिलासपुर जिले के पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को यहां बताया कि जिले के मारवाही थाना क्षेत्र के बरगवां गांव की एक मूक-बधिर युवती से सामूहिक बलात्कार के मामले में पुलिस ने पांच युवकों डोले कुजूर, संजीव कुमार उरांव, सूरज लहरे, कृष्णा कुजूर और गौरी शंकर उरांव को गिरफ्तार कर लिया है। सभी युवकों की उम्र 20 से 25 वर्ष के बीच है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मारवाही थाना क्षेत्र के अंतर्गत बरगवां गांव की निवासी 22 वर्षीय युवती की चाची ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी भतीजी जन्म से मूक बधिर है। युवती ने इस महीने की 25 तारीख की रात 11 बजे घर पहुंचकर उसे (चाची) तथा अपनी गूंगी मां को इशारे से बताया कि रविवार को वह करीब के रटगा गांव के बाजार में खाना मांगने गई थी।जब वह शाम सात बजे के करीब अपने घर लौट रही थी तब रास्ते में पांच युवकों ने उसे जबरदस्ती मोटरसाइकल में बैठाकर गंगनई टोला तालाब के घाट पर ले गए। युवकों ने वहां युवती का हाथ-पैर बांध दिया और उसके साथ बलात्कार किया। घटना को अंजाम देने के बाद युवकों ने युवती को वहीं घायल अवस्था में छोड़कर फरार हो गए।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि युवती की चाची के बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया और मामले की जांच शुरू की। उन्होंने बताया कि पुलिस युवती को रटगा गांव लेकर गई थी जहां उसने आरोपियों के घर की पहचान की। साथ ही युवती ने आरोपियों की पहचान भी कर ली। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 

टॅग्स :गैंगरेपछत्तीसगढ़रेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा