लाइव न्यूज़ :

लड़की से रेप कर रहा था बेटा, मां बना रही थी वीडियो, हैवानियत में आरोपी की बहन और जीजाजी ने भी दिया साथ

By भाषा | Updated: September 19, 2019 13:16 IST

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले पुलिस के मुताबिक, सिमगा थाना क्षेत्र में युवती से बलात्कार और ब्लैकमेल करने के आरोप में पुलिस ने मनीष बारले और उसकी मां शकुन को गिरफ्तार किया है।

Open in App
ठळक मुद्देयुवती ने आरोपी पर दुष्कर्म के वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर कई बार दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है।2017 में छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में रहने वाली युवती का रेप किया गया था।

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में पुलिस ने युवती से बलात्कार करने और उसे ब्लैकमेल करने के आरोपी युवक और आरोपी की मां को गिरफ्तार कर लिया है। बलौदाबाजार जिले के पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को यहां बताया कि जिले के सिमगा थाना क्षेत्र में युवती से बलात्कार और ब्लैकमेल करने के आरोप में पुलिस ने मनीष बारले और उसकी मां शकुन को गिरफ्तार किया है।

सिमगा थाना के प्रभारी सीआर चंद्रा ने बताया कि सिमगा थाना क्षेत्र की 20 वर्षीय युवती को तिल्दा थाना क्षेत्र निवासी मनीष बारले ने प्यार के जाल में फंसा लिया था। युवती का भरोसा जीतने के बाद उसने उसे वर्ष 2017 में अपने घर तिल्दा थाना क्षेत्र में बुलाया।

चंद्रा ने बताया कि युवती जब आरोपी के घर पहुंची तब आरोपी की मां शकुन ने युवती के खाने में नशे की दवा मिलाई और युवती के बेहोश होने का फायदा उठाकर आरोपी मनीष बारले ने युवती के साथ दुष्कर्म किया। थाना प्रभारी ने बताया कि इस दौरान आरोपी की मां ने घटना का वीडियो भी बना लिया। बाद में युवक, उसकी मां, बहन और जीजाजी दिलीप जांगड़े मिलकर युवती को ब्लैकमेल करने लगे। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामले का खुलासा तब हुआ जब युवती के पिता ने उससे वह रकम मांगी जो उसे संभाल कर रखने को दी गई थी।

चंद्रा ने बताया कि युवती के पिता ने कुछ समय पहले अपनी जमीन छह लाख रूपए में बेची थी। इसी रकम को युवती को संभालकर रखने दिया गया था। जब जरूरत पड़ी तब पिता ने युवती से पैसे मांगे। इसमें चार लाख रुपए कम थे। युवती ने अपनी आपबीती पिता को बता दी। युवती ने बताया कि आरोपियों द्वारा धमकाने की वजह से उसने किश्तों में चार लाख रुपए आरोपी और उसके परिजन को दिए हैं।

इसके बाद मामला पुलिस के पास पहुंचा। थाना प्रभारी ने बताया कि युवती ने आरोपी पर दुष्कर्म के वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर कई बार दुष्कर्म करने और अन्य आरोपियों के साथ मिलकर आठ लाख रुपए वसूलने का आरोप है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी युवक और उसकी मां शकुन को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं आरोपी की नाबालिग छोटी बहन को बालगृह भेज दिया गया है। जांच के बाद अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

टॅग्स :छत्तीसगढ़
Open in App

संबंधित खबरें

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

क्राइम अलर्टमहादेव ऐप: ईडी ने दुबई के बुर्ज खलीफा समेत 1,700 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

कारोबार1,912.99 करोड़ रुपये?, जम्मू कश्मीर, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, हिमाचल प्रदेश और नगालैंड को विशेष पैकेज?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह