लाइव न्यूज़ :

7 साल की बच्ची के साथ 14 वर्षीय लड़के ने किया रेप, फिर ऐसे उतारा मौत के घाट

By भाषा | Updated: January 28, 2019 16:00 IST

बलरामपुर के पुलिस अधीक्षक टी आर कोशिमा ने बताया कि यह घटना बलरामपुर पुलिस थाने के तहत आने वाले एक गांव में शनिवार शाम की है जब 14 वर्षीय आरोपी ने लड़की को उसके घर के बाहर से उठाया।

Open in App

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में एक किशोर ने सात वर्षीय लड़की की कथित तौर पर बलात्कार के बाद हत्या कर दी। पुलिस ने रविवार को बताया कि आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है।

बलरामपुर के पुलिस अधीक्षक टी आर कोशिमा ने बताया कि यह घटना बलरामपुर पुलिस थाने के तहत आने वाले एक गांव में शनिवार शाम की है जब 14 वर्षीय आरोपी ने लड़की को उसके घर के बाहर से उठाया और उसे गांव के बाहरी इलाके में एक छोटी नदी के पास ले गया।

एसपी ने बताया कि किशोर ने कथित तौर पर लड़की का बलात्कार किया और फिर भारी पत्थर से वार कर उसकी हत्या कर दी।लड़की का शव मिलने के बाद पुलिस को घटना की सूचना दी गई।

कोशिमा ने बताया कि पुलिस की एक टीम ने शव को पोस्टमार्टम के लिए स्थानीय अस्पताल पहुंचाया। उन्होंने बताया कि किशोर की भूमिका जांच के दौरान संदेह के घेरे में आई जिसके बाद उसे पूछताछ के लिए पकड़ा गया।

पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। एसपी ने बताया कि भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

टॅग्स :छत्तीसगढ़रेपहत्याकांड
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना