लाइव न्यूज़ :

शादी एक साल पहले, पति से कम प्रेमी से मुलाकात अधिक?, विवाहित महिला और प्रेमी को पिता, चाचा और दादा ने जमकर कूटा और कुएं में फेंका

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 26, 2025 17:39 IST

Chhatrapati Sambhajinagar: अधिकारी के अनुसार, दोनों को एक साथ देखकर महिला के ससुरालवालों ने उसके मायके पक्ष के लोगों को बुलाया और उन्हें सौंप दिया।

Open in App
ठळक मुद्दे पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला की शादी करीब एक साल पहले हुई थी।प्रेमी नांदेड़ ज़िले के बोरजुन्नी गांव का रहने वाला था।सोमवार को महिला से मिलने गोलेगांव स्थित ससुराल पहुंचा था।

छत्रपति संभाजीनगरः महाराष्ट्र के नांदेड़ ज़िले में एक विवाहित महिला और उसके कथित प्रेमी को उसके परिजनों ने बेरहमी से पीटा और फिर दोनों को एक कुएं में फेंक दिया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। यह घटना सोमवार दोपहर की है। पुलिस के अनुसार, महिला का शव बरामद कर लिया गया है, जबकि उसके कथित प्रेमी की तलाश जारी है। पुलिस ने बताया कि इस मामले में महिला के पिता, चाचा और दादा को हिरासत में लिया गया है। दोनों पीड़ितों की उम्र का पता लगाया जा रहा है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला की शादी करीब एक साल पहले हुई थी।

उसका कथित प्रेमी नांदेड़ ज़िले के बोरजुन्नी गांव का रहने वाला था और वह सोमवार को महिला से मिलने गोलेगांव स्थित उसके ससुराल पहुंचा था। अधिकारी के अनुसार, दोनों को एक साथ देखकर महिला के ससुरालवालों ने उसके मायके पक्ष के लोगों को बुलाया और उन्हें सौंप दिया।

इसके बाद महिला और उसके प्रेमी को बोरजुन्नी ले जाते समय कथित रूप से रास्ते में पीटा गया और दोपहर करीब 2.30 बजे उमरी पुलिस थाना क्षेत्र के काकराला इलाके में एक कुएं में फेंक दिया गया। पुलिस ने बताया कि वारदात में महिला का पिता, चाचा और दादा कथित रूप से शामिल थे।

बाद में महिला का पिता उमरी थाने पहुंचा और पुलिस को बताया कि उसने दोनों की हत्या कर दी है। हालांकि, जांच के दौरान यह सामने आया कि उसके चाचा और दादा भी इस अपराध में शामिल थे। एक अन्य पुलिस अधिकारी ने बताया कि तीनों आरोपियों को हिरासत में लिया गया है और मामले की विस्तृत जांच जारी है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमहाराष्ट्रPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली