लाइव न्यूज़ :

Chhatrapati Sambhajinagar: नहीं हैं माता-पिता तो दादा-दादी ने 14 साल की पोती की 25 वर्षीय युवक के साथ करवा दी शादी?, मामला दर्ज

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 7, 2025 11:39 IST

Chhatrapati Sambhajinagar: किशोरी ने बताया है कि माता-पिता की मौत हो चुकी है और उसके दादा-दादी ने उसकी शादी 25 वर्षीय एक युवक से करवा दी।

Open in App
ठळक मुद्देचिकलथाना पुलिस थाने के प्रभारी रविकिरण दरवड़े के मुताबिक, यह शादी एक जनवरी को शेवगांव में हुई।किशोरी ने यहां देवलाई इलाके में अपने ससुराल में रहने से इनकार कर दिया और चार मार्च को पुलिस से संपर्क किया। शादी शेवगांव पुलिस थाना क्षेत्र में हुई थी, इसलिए मामला शेवगांव पुलिस को सौंप दिया गया है।

Chhatrapati Sambhajinagar:महाराष्ट्र के अहिल्यानगर जिले में 14 साल की एक किशोरी की 25 वर्षीय एक युवक के साथ शादी कराए जाने का मामला सामने आया है। एक पुलिस अधिकारी ने बृहस्पतिवार को बताया कि किशोरी के परिजनों के खिलाफ बाल विवाह निषेध अधिनियम और पति के विरुद्ध यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। चिकलथाना पुलिस थाने के प्रभारी रविकिरण दरवड़े के मुताबिक, यह शादी एक जनवरी को शेवगांव में हुई।

उन्होंने बताया, “किशोरी ने यहां देवलाई इलाके में अपने ससुराल में रहने से इनकार कर दिया और चार मार्च को पुलिस से संपर्क किया। राज्य सामाजिक न्याय विभाग की बाल कल्याण समिति की मदद से उसका बयान दर्ज किया गया।” दरवड़े के अनुसार, “किशोरी ने बताया है कि उसके माता-पिता की मौत हो चुकी है और उसके दादा-दादी ने उसकी शादी 25 वर्षीय एक युवक से करवा दी।”

उन्होंने बताया, “हमने किशोरी के परिजनों के खिलाफ बाल विवाह निषेध अधिनियम और उसके पति के विरुद्ध पॉक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। चूंकि, शादी शेवगांव पुलिस थाना क्षेत्र में हुई थी, इसलिए मामला शेवगांव पुलिस को सौंप दिया गया है।” 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमहाराष्ट्रPolice
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट