लाइव न्यूज़ :

छतरपुरः खजुराहो और महोबा के बीच चलती ट्रेन में छेड़खानी का विरोध करने पर महिला को ट्रेन से बाहर फेंका, पुलिस ने आरोपी को ऐसे धर दबोचा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 3, 2022 15:29 IST

राजकीय रेल पुलिस (जीआरपी) के पुलिस अधीक्षक (एसपी) विनायक वर्मा ने कहा कि हमने उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिला स्थित बानपुर पुलिस थाना क्षेत्र के सूरी गांव निवासी राम बाबू यादव (26) को गिरफ्तार किया है।

Open in App
ठळक मुद्देटीकमगढ़ में मौजूद होने की सूचना मिली थी।पुलिस को मौके से एक लावारिस मोबाइल फोन से कुछ सुराग मिला था।जीआरपी और स्थानीय पुलिस की एक संयुक्त टीम ने जांच शुरू कर दी थी।

छतरपुरः मध्य प्रदेश के छतरपुर जिला स्थित खजुराहो और पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश के महोबा के बीच 27 अप्रैल को चलती ट्रेन में छेड़खानी का विरोध करने पर एक महिला को ट्रेन से बाहर फेंकने के आरोप में 26 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

 

पुलिस के एक अधिकारी ने जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि 25 वर्षीय महिला को गंभीर चोटें आई हैं और वह फिलहाल अस्पताल में भर्ती है। राजकीय रेल पुलिस (जीआरपी) के पुलिस अधीक्षक (एसपी) विनायक वर्मा ने कहा, ‘‘हमने उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिला स्थित बानपुर पुलिस थाना क्षेत्र के सूरी गांव निवासी राम बाबू यादव (26) को गिरफ्तार किया है।

हमें उसके टीकमगढ़ में मौजूद होने की सूचना मिली थी।’’ एसपी ने कहा कि पुलिस को मौके से एक लावारिस मोबाइल फोन से कुछ सुराग मिला था, जो आरोपी का था। उन्होंने कहा कि साथ ही सह-यात्रियों से आरोपी के हुलिया के बारे में भी जानकारी मिली थी, जिसके परिणामस्वरूप जीआरपी और स्थानीय पुलिस की एक संयुक्त टीम ने जांच शुरू कर दी थी।

पुलिस ने पहले कहा था कि पीड़िता उत्तर प्रदेश के बांदा जिले की रहने वाली है और मध्य प्रदेश के छतरपुर जिला स्थित बागेश्वर धाम मंदिर में दर्शन करने के बाद ट्रेन से घर लौट रही थी। अधिकारी ने बताया कि घटना के बाद खजुराहो थाने में ‘जीरो’ प्राथमिकी दर्ज की गई थी, जिसे बाद में आगे की कार्रवाई के लिए रीवा जीआरपी को भेज दिया गया था।

पीड़िता ने कहा था, ‘‘मैं बागेश्वर धाम (छतरपुर) मंदिर आयी थी। एक सह-यात्री ने मेरे साथ छेड़छाड़ करना शुरू कर दिया। मैंने विरोध किया और उसे दूर रहने के लिए कहा। मैंने विरोध करने के प्रयास के तहत उसके हाथ पर दांत भी काट लिया। उक्त व्यक्ति की उम्र करीब 30 साल होगी, बाद में मुझे राजनगर के पास चलती ट्रेन से बाहर फेंक दिया।’’ पुलिस ने कहा कि मामले की जांच में पता चला कि यादव 2019 में दर्ज चोरी के एक मामले में आरोपी है। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशक्राइम न्यूज हिंदीमध्य प्रदेशBhopa Police Station
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा