लाइव न्यूज़ :

घर में हो रहा था शौचालय का निर्माण, लाइट से अचानक करंट फैला, एक ही परिवार के छह लोगों की मौत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 11, 2021 13:16 IST

बिजावर पुलिस थाना प्रभारी मुकेश सिंह ठाकुर ने बताया कि महुआ झाला गांव में एक शौचालय का निर्माण किया जा रहा था।

Open in App
ठळक मुद्दे सेप्टिक टैंक बनाया गया था और उसके ऊपर छत (लेंटर) डाल दी गई थी।लाइट से अचानक करंट फैल गया और वह उसकी चपेट में आ गया।करंट की चपेट में आते गये, जिससे छह लोगों की मौत हो गई।

छतरपुरः मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में रविवार सुबह करंट लगने से एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो गई।

यह घटना जिला मुख्यालय से करीब 42 किलोमीटर दूर बिजावर पुलिस थाना अंतर्गत महुआ झाला गांव में हुई। बिजावर पुलिस थाना प्रभारी मुकेश सिंह ठाकुर ने बताया कि महुआ झाला गांव में एक शौचालय का निर्माण किया जा रहा था। इसके लिए सेप्टिक टैंक बनाया गया था और उसके ऊपर छत (लेंटर) डाल दी गई थी।

उन्होंने बताया कि आज सुबह इस छत पर लगी सेंटिंग को हटाने के लिए एक व्यक्ति सेप्टिक टैंक में उतरा और टैंक में रोशनी के लिए लगाई गई लाइट से अचानक करंट फैल गया और वह उसकी चपेट में आ गया। ठाकुर ने बताया कि इस व्यक्ति को बचाने के लिए उसके परिवार के पांच अन्य लोग भी एक-एक कर सेप्टिक टैंक में उतरते गए और वे भी करंट की चपेट में आते गये, जिससे छह लोगों की मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि कि मृतकों की पहचान लक्ष्मण अहिरवार (65), शंकर अहिरवार (35), उसके दो भाई राम प्रसाद (32) एवं मिलन अहिरवार (28), नरेंद्र अहिरवार (25) एवं उसका भाई विजय अहिरवार (20) के तौर पर हुई है। उन्होंने कहा कि घटना के बाद परिवार के बाकी लोग सभी को तुरंत स्वास्थ्य केंद्र ले गये, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित किया।

ठाकुर ने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज कर विस्तृत जांच जारी है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस दुर्घटना पर दु:ख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा, “ईश्वर से प्रार्थना है कि वह दिवंगत आत्माओं क शांति और परिजन को यह गहन दुःख सहन करने की शक्ति दे।’’ 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा