लाइव न्यूज़ :

मोबाइल चोरी करने के शक में आठ साल के बच्चे को कुएं में लटकाया और गिराने की दी धमकी, 14 वर्षीय लड़के ने वीडियो शूट किया, जानें मामला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 18, 2022 13:44 IST

मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले का मामला है। घटना के वक्त वहां मौजूद 14 वर्षीय लड़के ने वीडियो शूट किया और पीड़ित लड़के के माता-पिता को घटना के बारे में सूचित किया।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।आरोपी लड़के को हाथ से पकड़कर कुएं में लटकाए हुए दिख रहा है।घटना जिला मुख्यालय से लगभग 55 किलोमीटर दूर अटकोहा गांव में रविवार को हुई।

छतरपुरः मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में मोबाइल फोन चोरी करने के शक में आठ साल के बच्चे को कुंए में लटकाने और गिराने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

वीडियो क्लिप में आरोपी लड़के को हाथ से पकड़कर कुएं में लटकाए हुए दिख रहा है और उसे पानी में गिराने की धमकी दे रहा है। उन्होंने बताया कि घटना के वक्त वहां मौजूद 14 वर्षीय लड़के ने वीडियो शूट किया और पीड़ित लड़के के माता-पिता को घटना के बारे में सूचित किया।

वीडियो शूट करने वाले लड़के ने आरोप लगाया कि उस पर मामले को उलझाने का आरोप लगाते हुए एक पुलिसकर्मी ने उसके साथ मारपीट भी की। लड़के ने दावा किया कि पुलिस वाले ने उससे कहा कि अगर वीडियो शूट नहीं किया गया होता तो मामला सुलझ सकता था।

हालांकि, लवकुश नगर थाना प्रभारी हेमंत नायक ने लड़के के दावे का खंडन किया। उन्होंने कहा कि राजपूत ने मोबाइल फोन चोरी के शक में आठ साल के बच्चे को कुएं में लटका दिया। अधिकारी ने बताया कि घटना जिला मुख्यालय से लगभग 55 किलोमीटर दूर अटकोहा गांव में रविवार को हुई।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद आरोपी अजीत राजपूत के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 308 (गैर इरादतन हत्या) और अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।

उन्होंने कहा कि आरोपी को अब तक गिरफ्तार नहीं किया गया है। प्राथमिकी के अनुसार रविवार को जब पीड़िता की मां घर लौटी तो उसने अपने बेटे को लापता पाया और बाद में वीडियो बनाने वाले लड़के ने उसे घटना की जानकारी दी।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमध्य प्रदेशPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली