लाइव न्यूज़ :

Chhatarpur: दिवाली के त्योहार में घर लौट रहा था...ट्रक से टकराने के बाद बस पलटी?, रीवा सैनिक स्कूल के 13 वर्षीय छात्र की मौत और 20 अन्य लोग घायल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 28, 2024 12:14 IST

Chhatarpur: उपमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीओपी) सलिल शर्मा ने बताया कि टक्कर के बाद बस पलट गई, जिसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी।

Open in App
ठळक मुद्देरीवा में सैनिक स्कूल का एक छात्र और लगभग 20 अन्य लोग दुर्घटना में घायल हो गए। पीड़ितों को जिला अस्पताल लाया गया, जहां लड़के को मृत घोषित कर दिया गया। तीन अन्य लोगों की हालत गंभीर है, ग्वालियर के एक अस्पताल में रेफर किया गया है।

Chhatarpur: मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में एक ट्रक से टकराने के बाद बस पलट गई जिससे रीवा सैनिक स्कूल के 13 वर्षीय छात्र समर की मौत हो गई और लगभग 20 अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना सोमवार आधी रात के बाद जिला मुख्यालय से 24 किलोमीटर दूर बागेश्वर धाम तिराहे पर हुई। बस रीवा से ग्वालियर जा रही थी, तभी एक ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। उपमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीओपी) सलिल शर्मा ने बताया कि टक्कर के बाद बस पलट गई, जिसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी।

 

उन्होंने बताया कि रीवा में सैनिक स्कूल का एक छात्र और लगभग 20 अन्य लोग दुर्घटना में घायल हो गए। जिला अस्पताल के डॉ. रोशन द्विवेदी ने बताया कि पीड़ितों को जिला अस्पताल लाया गया, जहां लड़के को मृत घोषित कर दिया गया। उन्होंने बताया कि तीन अन्य लोगों की हालत गंभीर है, जिन्हें आगे के इलाज के लिए ग्वालियर के एक अस्पताल में रेफर किया गया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, लड़का दिवाली के त्योहार के लिए अपने पैतृक स्थान लौट रहा था। प्रत्यक्षदर्शी रामेश्वर पटेल ने संवाददाताओं को बताया कि वह बागेश्वर धाम से अपने एक दोस्त के साथ जा रहा था, तभी उसने देखा कि ट्रक का टायर फट गया।

उन्होंने बताया कि ट्रक चालक ने पहियों पर से नियंत्रण खो दिया और वाहन बस से जा टकराया। पटेल ने घटना की जानकारी एसडीओपी को दी। पटेल ने बताया कि उन्होंने अन्य ग्रामीणों के साथ मिलकर बस की खिड़कियां तोड़कर 25 से 30 लोगों को बाहर निकाला।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीग्वालियरMadhya PradeshPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली