लड़की से मोबाइल नंबर मांगने पर लड़के को मिली चप्पलों से मार, बीच बाजार में ऐसी हुए मंचले की कुटाई, देखें वीडियो
By आजाद खान | Updated: April 3, 2022 14:06 IST2022-04-03T12:55:17+5:302022-04-03T14:06:43+5:30
जानकारी के मुताबिक, लहलादपुर के जनता बाजार में लड़कों द्वारा छात्रों के साथ ऐसे ही हरकत किए जाते हैं। इस पर अभी भी कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं।

फोटो सोर्स: Twitter@kumarprakash4u
छपराःबिहार के छपरा में एक लड़के को लड़की से मोबाइल नंबर मांगना भारी पड़ गया। बताया जा रहा है कि लड़का लड़की को कई दिनों से तंग कर रहा था। इस बात से परेशान होकर छात्रा ने यह कदम उठाया है। जानकारी के मुताबिक, आरोपी लड़का लड़की को आते जाते तंग करता था और अश्लील कमेंट पास करता था। लड़के को सबक सिखाने के लिए स्थानीय निवासियों ने भी लड़की का साथ दिया है। इस घटना का किसी ने वीडियो बना लिया था जो अब वायरल हो रहा है।
क्या है पूरा मामला
खबरों के अनुसार, यह मामला छपरा के लहलादपुर के जनता बाजार का है। कई दिनों से परेशान करने वाले मंचले आशिक ने जब बीच रास्ते में लड़की से उसका मोबाइल नंबर मांगा तो इससे उसको गुस्सा आ गया। लड़की ने गुस्से में आकर लड़के की पिटाई की जिसे देख वहां मौजूद लोगों ने भी लड़के को जमकर पिटा है। घटना के वक्त लड़की जनता बाजार थाना क्षेत्र के ढोढ़नाथ उच्च विद्यालय के पास से जा रही थी तभी लड़के ने उससे बात कर नंबर मांगना चाहा।
वीडियो में यह देखा गया है कि सफेद रंग की स्कूल यूनिफॉर्म पहनी एक लड़की लड़के की पिटाई चप्पल से कर रही है। इसके बाद कुछ और युवकों द्वारा आरोपी की पिटाई करते हुए देखा गया है। वहां मौजूद किसी ने इस घटना का वीडियो बना लिया था जो अब वायरल हो गया है।
मोबाइल नंबर की जगह मिला चप्पल का नंबर... वीडियो छपरा के जनता बाजार का है... आरोप है कि युवक रोज परेशान करता था. वीडियो वायरल है...छपरा से आशुतोष की रिपोर्ट pic.twitter.com/DHYkJ8pcYR
— Prakash Kumar (@kumarprakash4u) April 2, 2022
जनता बाजार में करते है लड़के छेड़खानी
आपको बता दें कि लहलादपुर के जनता बाजार में कई कोचिंग क्लास हैं जिसमें पढ़ने के लिए बहुत सारी लड़कियां आती है। इसी बात का फायदा उठाकर लड़के लड़कियों को छेड़ते हैं और उन पर अश्लील कमेंट भी करते हैं। हालांकि मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई लेकिन लड़के को वहां मौजूद युवकों द्वारा पिटते दिखाई दिया है।