लाइव न्यूज़ :

चेन्नई: यौन उत्पीड़न का आरोपी शिक्षक गिरफ्तार, कई सालों से कर रहा था स्टूडेंट्स को परेशान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 25, 2021 18:44 IST

चेन्नई के एक स्कूल में शिक्षक ने न सिर्फ इस विश्वास को तोड़ा, बल्कि सारी मर्यादा को तार-तार कर दिया है। स्कूल के एक शिक्षक को यौन उत्पीड़न का आरोप लगा है।

Open in App
ठळक मुद्देगिरफ्तारी के बाद आरोपी शिक्षक को न्यायिक हिरासत में भेजा स्कूल की पूर्व छात्रा ने सबसे पहले शिक्षक के खिलाफ आवाज उठाई20 साल से भी अधिक समय से स्कूल में पढ़ा रहा शिक्षक

घर के बाद बच्चों को सबसे ज्यादा स्कूल में सुरक्षित समझा जाता है और लोग शिक्षक पर बेहद विश्वास करते हैं। हालांकि चेन्नई के एक स्कूल में शिक्षक ने न सिर्फ इस विश्वास को तोड़ा, बल्कि सारी मर्यादा को तार-तार कर दिया है। स्कूल के एक शिक्षक को यौन उत्पीड़न का आरोप लगा है। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है। कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।  

स्कूल के पूर्व और वर्तमान छात्र-छात्राओं ने शिक्षक पर यौन दुराचार और अनुचित व्यवहार का आरोप लगाया है। शिक्षक के खिलाफ पॉस्को अधिनियम, भारतीय दंड संहिता की धारा 354ए और 509 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी का मोबाइल और लैपटॉप भी बरामद कर लिया है। 

 

पूर्व छात्रा ने उठाई सबसे पहले आवाज

स्कूल की पूर्व छात्रा ने सबसे पहले शिक्षक के खिलाफ आवाज उठाई। जिसके बाद स्कूल के एक हजार से भी ज्यादा पूर्व छात्र-छात्राओं ने भी स्कूल प्रबंधन को तुरंत कार्रवाई के लिए लिखा। पूर्व छात्रों का आरोप है कि स्कूल प्रबंधन ने शिक्षक के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। वह 20  साल से भी अधिक समय से स्कूल में पढ़ा रहा है। हालांकि स्कूल ने कहा कि उन्हें कोई शिकायत नहीं मिली, लेकिन अब वह आरोपों को देख रहा है और शिक्षक को सस्पेंड कर दिया गया है। 

कई सालों से कर रहा यौन उत्पीड़न

छात्रों के मुताबिक, वह कई सालों से यह सब कर रहा है। वह महिला शरीर के अंगों को लेकर भद्दे मजाक करता था और ऑनलाइन कक्षाओं के दौरान ऐसे कपड़े पहनता था कि जिससे बेहद शर्मिंदगी होती थी। 

टॅग्स :क्राइमक्राइम न्यूज हिंदीयौन उत्पीड़न
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास