5 हत्या और 30 केस, पुलिस मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी थोप्पई गणेशन ढेर, 25 लाख रुपये की बड़ी डकैती में मुख्य संदिग्ध था

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 16, 2026 11:28 IST2026-03-16T11:27:51+5:302026-03-16T11:28:41+5:30

Chennai: पुलिस ने कथित तौर पर चेतावनी के तौर पर हवा में गोलियां चलाईं, लेकिन गणेशन ने हमला जारी रखा, जिसके बाद टीम ने आत्मरक्षा में गोली चलाई।

Chennai 5 murders and 30 cases notorious criminal Thoppai Ganesan killed in police encounter, was the main suspect in a major robbery of Rs 25 lakh | 5 हत्या और 30 केस, पुलिस मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी थोप्पई गणेशन ढेर, 25 लाख रुपये की बड़ी डकैती में मुख्य संदिग्ध था

file photo

Highlightsलूटपाट मामले की जांच कर रही एक विशेष टीम गणेशन की गतिविधियों पर नजर रख रही थी।गणेशन का कई वर्षों का आपराधिक इतिहास है।पोस्टमार्टम के लिए सरकारी स्टेनली मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया।

Chennai:चेन्नई के माधवराम इलाके में सोमवार तड़के पुलिस के साथ मुठभेड़ में एक कुख्यात अपराधी मारा गया। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। यह कुख्यात अपराधी कथित तौर पर हत्या के पांच मामलों सहित 30 से अधिक आपराधिक मामलों में शामिल था। मृतक की पहचान थोप्पई गणेशन के रूप में हुई है जो हाल ही में हुई 25 लाख रुपये की एक बड़ी डकैती मामले में मुख्य संदिग्ध था। पुलिस सूत्रों के अनुसार, मुठभेड़ सुबह करीब 5:45 बजे माधवराम के चिन्ना गोलचक्कर के पास हुई। लूटपाट मामले की जांच कर रही एक विशेष टीम गणेशन की गतिविधियों पर नजर रख रही थी।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, “पुलिस टीम ने उसे गोलचक्कर के पास घेर लिया, लेकिन संदिग्ध भागने की कोशिश करने लगा। एक अधिकारी ने गणेशन को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन उसने भागने की कोशिश की और कथित तौर पर पुलिसकर्मियों पर हथियार से हमला कर दिया।’’ गणेशन का कई वर्षों का आपराधिक इतिहास है।

पुलिस ने कथित तौर पर चेतावनी के तौर पर हवा में गोलियां चलाईं, लेकिन गणेशन ने हमला जारी रखा, जिसके बाद टीम ने आत्मरक्षा में गोली चलाई। गोली लगने के बाद गंभीर रूप से घायल हुए गणेशन को तुरंत पुझल के पास के एक अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाद में उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी स्टेनली मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया।

Web Title: Chennai 5 murders and 30 cases notorious criminal Thoppai Ganesan killed in police encounter, was the main suspect in a major robbery of Rs 25 lakh

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे