लाइव न्यूज़ :

35 वर्षीय पूर्व बैंककर्मी ने क्रिक्रेट बल्ले से पत्नी को मारा, दो बच्चों को जहर खिलाया और फांसी लगाकर दी जान

By भाषा | Updated: January 2, 2022 21:26 IST

पुलिस के मुताबिक, शनिवार को घरेलू झगड़े के दौरान 35 वर्षीय इस व्यक्ति ने क्रिक्रेट के बल्ले से पत्नी पर जानलेवा वार किया।

Open in App
ठळक मुद्देजहर मिश्रित खाना बच्चों को खिला दिया गया।बिस्तर पर मृत पड़े मिले। हत्या करने के बाद इस व्यक्ति ने फांसी लगा ली।

चेन्नईः तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में 35 वर्षीय एक पूर्व बैंककर्मी ने घरेलू झगड़े के दौरान अपनी पत्नी तथा दो बच्चों की कथित रूप से हत्या करने के बाद खुदकुशी कर ली। उनमें एक बच्चा महज ढाई साल का था। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि ऐसी जानकारी मिली है कि इस अतिवादी कदम के पीछे की वजह यह है कि वह कर्ज तले दबा था। पुलिस के अनुसार यह परिवार इरोड जिले के गोबीचेट्टीपलयम का रहने वाला था और पिछले कुछ समय से चेन्नई में रह रहा था। पुलिस के मुताबिक, शनिवार को घरेलू झगड़े के दौरान 35 वर्षीय इस व्यक्ति ने क्रिक्रेट के बल्ले से पत्नी पर जानलेवा वार किया।

अधिकारी ने कहा, ‘‘ हमारा मानना है कि जहर मिश्रित खाना बच्चों को खिला दिया गया, क्योंकि वे बिस्तर पर मृत पड़े मिले। उनकी (तीनों की) हत्या करने के बाद इस व्यक्ति ने फांसी लगा ली।’’ उन्होंने बताया कि शहर में इस परिवार का कोई मित्र या रिश्तेदार नहीं है और गोबीचेट्टीपलयम में उनके परिवार के सदस्यों को इस घटना की सूचना दे दी गयी है। शव अंत्यपरीक्षण के लिए भेज दिये गये हैं।

बड़े भाई की मौत से सदमे में आये युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की

मध्य प्रदेश के शहडोल जिले के एक गांव में 22 वर्षीय एक युवक अपने बड़े भाई की मौत का सदमा न सह सका और उसने कथित रूप से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने इसकी जानकारी दी । सोहागपुर पुलिस थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह परिहार ने बताया कि यह घटना कोटमा गांव में शनिवार रात को हुई।

उन्होंने कहा कि सोहागपुर पुलिस थाना अंतर्गत कोटमा गांव निवासी दिवंगत ओम प्रकाश मिश्रा के दो बेटे उपेंद्र मिश्रा (27) और शिवेंद्र मिश्रा (22) अपने कुछ दोस्तों के साथ 31 दिसंबर को पिकनिक मनाने गये थे। उन्होंने कहा कि इसी बीच नहाने के दौरान उपेंद्र मिश्र गहरे पानी में चला गया जहां पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई।

परिहार ने बताया कि दोनों भाइयों में बहुत ही गहरी दोस्ती थी जिससे चलते शिवेंद्र अपने भाई की मौत को सह न सका और शनिवार रात उसने अपनी बहन को मोबाइल पर फोन करके कहा कि अपना ख्याल रखना और इसके बाद उसने घर के पीछे खेत के एक पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने कहा कि इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और विस्तृत जांच जारी है।

टॅग्स :Tamil Naducrime news hindi
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा!