लाइव न्यूज़ :

चेन्नईः कॉलेज गेट पर बी.कॉम छात्रा की चाकू घोंपकर हत्या, मृतका ने पहले ही दर्ज करवाई थी शिकायत

By पल्लवी कुमारी | Updated: March 10, 2018 09:16 IST

इस हत्या के बाद चेन्नई पुलिस के साथ-साथ आम जनता पर भी उठ रहे हैं कई सवाल?

Open in App
ठळक मुद्देबदला लेने की मंशा से हुई हत्यापुलिस आरोपी से लगातार पूछताछ कर रही है। हत्या के वक्त कॉलेज प्रशासन कहां था। 

चेन्नई, 10 मार्च;  चेन्नई के के.के. नगर में स्थित मिनाक्षी कॉलेज के बाहर बी.कॉम छात्रा की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। घटना शुक्रवार 9 मार्च की है। हादसे के बाद से ही इलाके में हड़कंप मच गया।  घटना के बाद लोगों ने आरोपी की जमकर पिटाई की और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच कर रही है। 

मौके पर ही दम तोड़ा पीड़िता ने 

अश्विनी नाम की छात्रा, जिसकी उम्र 19 साल बताई जा रही है। घटना के वक्त  कॉलेज के गेट पर खड़ी थी। तभी अचानक से आकर आरोपी ने अश्विनी की हत्या कर दी। चाकू लगते ही अश्विनी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। अश्विनी को उसके दोस्तों ने ही मीनाक्षी एकेडमी ऑफ हायर एजुकेशन एंड रिसर्च अस्पताल में दाखिला करवाया था। लेकिन अस्पताल पहुंचते ही उसने दम तोड़ दिया था। घटना दोपहर साढ़े तीन बजे की है।

आरोपी का कॉलेज से नहीं था कोई संबंध 

पूरे घटना की पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। पुलिस इस बात का पता लगा रही है कि क्या आरोपी अश्विनी को पहले से जानता था। क्या आरोपी और अश्विनी का कोई संबंध था। पुलिस को इसमें प्रेम प्रसंग का भी मामला प्रतित हो रहा है। मिनाक्षी कॉलेज के छात्रों के मुताबिक आरोपी का मिनाक्षी कॉलेज से कोई संबंध नहीं था। वह वहां पहले देखा नहीं गया था। 

पीड़िता ने दर्ज करवाई थी शिकायत 

छात्रा का शव फिलहला ओमंदुरार के सरकारी अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस आरोपी से लगातार पूछताछ कर रही है। वहीं कुछ स्थानीय मीडिया का यह भी कहना है कि पीड़िता ने पहले पुलिस में इस आरोपी के खिलाफ 16 फरवरी को शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसे वह परेशान कर रहा है। लेकिन तब कोई एक्शन नहीं लिया गया था। 

अश्विनी ने बताई थी अफेयर की बात

अश्विनी ने शिकायत दर्ज करवाते हुए कहा था कि मेरे और आरोपी के बीच अफेयर था। लेकिन कुछ दिनों बाद मैंने ऐसा महसूस किया कि वह एक अच्छा इंसान नहीं है। जिसके बाद मैंने ब्रेकअप कर लिया। लेकिन आरोपी मुझे हमेशा परेशान करता है। पुलिस ने उसके बाद आरोपी को चेतावनी देकर छोड़ दिया था। 

उठ रहे हैं ये सवाल

- घटना जब सरेआम बीच चौराहे पर हुआ तो आस-पास के लोगों ने लड़की को क्यों नहीं बचाया। घटना दिन के साढ़े तीन बजे की है। 

- पीड़िता के गले पर चाकुओं से वार किया जाता है। लोग उसके बाद आरोपी की पिटाई करते हैं, पहले किसी ने आरोपी को क्यों नहीं रोका।

- कॉलेज के मुख्य गेट पर घटना को अंजाम दिया जाता है, कॉलेज प्रशासन कहां थी, उस वक्त। 

टॅग्स :चेन्नईतमिलनाडुहत्याकांड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना