लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: खुद को जेपी नड्डा का निजी सहायक बताकर करता था धोखाधड़ी, मंत्री बनाने के नाम भाजपा विधायकों से लेता था पैसे, गिरफ्तार

By भाषा | Updated: May 17, 2023 07:51 IST

मामले में एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि अहमदाबाद जिले के मोरबी निवासी नीरज सिंह राठौड़ ने कथित तौर पर खुद के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जेपी नड्डा का निजी सहायक होने का दावा किया है। ऐसे में इस पज का फायदा उठाकर वह धोखाधड़ी करता था।

Open in App
ठळक मुद्देनागपुर पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार किया है। इस पर खुद को जेपी नड्डा का निजी सहायक बताकर धोखाधड़ी करने का आरोप लगा है। यही नहीं इस पर यह भी आरोप है कि ये भाजपा विधायकों से पैसे लेकर उन्हें मंत्री बनाने का झांसा देता था।

मुंबई: नागपुर पुलिस ने महाराष्ट्र की एकनाथ शिंदे सरकार में मंत्री पद के लिए राज्य के कम से कम चार विधायकों से पैसे मांगने के आरोप में अहमदाबाद से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में एक अधिकारी ने मंगलवार को यहां बताया कि अहमदाबाद जिले के मोरबी निवासी नीरज सिंह राठौड़ ने कथित तौर पर खुद के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जेपी नड्डा का निजी सहायक होने का दावा किया है। 

शिकायत के बाद मामला आया सामने

अधिकारी ने बताया कि महाराष्ट्र के चार विधायकों को फोन करने के अलावा उसने नगालैंड के एक विधायक और गोवा के एक विधायक को भी कथित तौर पर फोन किया था। मध्य नागपुर निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा विधायक विकास कुंभारे ने राठौड़ द्वारा कथित रूप से संपर्क किए जाने के बाद शिकायत दर्ज कराई थी। अधिकारी ने कहा कि कुंभारे ने राठौड़ को कोई पैसा नहीं दिया, लेकिन कुछ अन्य विधायकों ने परोक्ष तौर पर दिया भी है। 

धोखाधड़ी का मामला किया गया दर्ज

अधिकारी ने कहा कि तहसील थाने में भारतीय दंड संहिता की धारा 420 के तहत धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया और शहर पुलिस की एक टीम ने आरोपी को मोरबी से गिरफ्तार कर लिया गया है। अधिकारी ने कहा कि आगे की जांच जारी है। उल्लेखनीय है कि शिवसेना में जून 2022 के विभाजन से संबंधित मुद्दों पर शिंदे सरकार को राहत देने वाले उच्चतम न्यायालय के फैसले के बाद ऐसी चर्चा है कि मंत्रिमंडल विस्तार जल्द ही हो सकता है।  

टॅग्स :क्राइमPoliceमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई