लाइव न्यूज़ :

चतराः विवाहिता प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचे प्रेमी को भीड़ ने पकड़कर खंभे में बांधकर बेरहमी से पीटा, प्रेमिका की मौत और प्रेमी अधमरा, पंचायत ने जान की कीमत 300000 रुपये लगाई! 

By एस पी सिन्हा | Updated: July 4, 2023 15:33 IST

झारखंड में चतरा जिले के बरैनी पंचायत अंतर्गत घोर नक्सल प्रभावित मसूरियातरी गांव में घटी है। मसूरियातरी गांव निवासी प्रेमी घोपिन गंझू अपनी विवाहित प्रेमिका सुगिया देवी से मिलने 30 जून की रात उसके घर पहुंचा था।

Open in App
ठळक मुद्देमॉब लिंचिंग की इस घटना में प्रेमिका की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पिटाई से प्रेमी अधमरा हो गया।प्रेमिका सुगिया देवी की मौत के बाद गांव में पंचायत बुलाकर महज तीन लाख में ही उसके जान का सौदा तक ग्रामीणों द्वारा कर दिया गया। पुलिस को इस मामले की जानकारी मिलने से पहले ही ग्रामीणों ने शव को जला दिया।

रांचीः झारखंड के चतरा में विवाहिता प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचे प्रेमी को भीड़ के द्वारा पकड़कर खंभे में बांधकर बेरहमी से पिटाई किए जाने का मामला सामने आया है। मॉब लिंचिंग की इस घटना में प्रेमिका की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पिटाई से प्रेमी अधमरा हो गया।

इतना ही नहीं प्रेमिका सुगिया देवी की मौत के बाद गांव में पंचायत बुलाकर महज तीन लाख में ही उसके जान का सौदा तक ग्रामीणों द्वारा कर दिया गया। बताया जाता है कि पुलिस को इस मामले की जानकारी मिलने से पहले ही ग्रामीणों ने शव को जला दिया। घटना चतरा जिले के बरैनी पंचायत अंतर्गत घोर नक्सल प्रभावित मसूरियातरी गांव में घटी है।

सोशल मीडिया में वीडियो वायरल होने के बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी राकेश रंजन ने सदर थाना पुलिस को जांच कर दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया है। कहा जा रहा है कि मसूरियातरी गांव निवासी प्रेमी घोपिन गंझू अपनी विवाहित प्रेमिका सुगिया देवी से मिलने 30 जून की रात उसके घर पहुंचा था।

इसी दौरान गांव के कमल गंझु, अनिल गंझू और बोधा गंझू समेत अन्य ग्रामीणों ने उन्हें आपत्तिजनक अवस्था में रंगेहाथ पकड़ लिया। इसके बाद दोनों की मौके पर ही खंभे में बांधकर जमकर बेरहमी से पिटाई कर दी। पिटाई के दौरान मौके पर ही प्रेमिका सुगिया देवी ने दम तोड़ दिया। वहीं उसका प्रेमी घोपिन गंझू गंभीर रूप से घायल है। सुगिया देवी की एक बेटी है और उसका पति बाहर रहकर कमाता है।

घटना घटने के बाद भी ग्रामीणों ने दोषियों के विरुद्ध पुलिसिया कार्रवाई कराने के बजाय गांव में ही पंचायत बुलाकर महज तीन लाख रुपये में महिला की मौत का सौदा तक कर दिया। साथ ही आनन-फानन में पुलिस मामले में कुछ कार्रवाई करें इससे पहले ही महिला का शव तक जला डाला। पुलिस मामले की जांच कर दोषियों के विरूद्ध कार्रवाई में जुट गई है।

टॅग्स :झारखंडPoliceहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?