लाइव न्यूज़ :

बनारस के होटल में अश्लील हरकत करते पकड़े गए जिला परिषद सदस्य, बोला दोस्त की साली है साथ

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: November 12, 2018 08:44 IST

बताया जाता है कि यूपी के वाराणसी के होटल में कैद की गई इन तस्वीरों से साफ है कि उनकी हरकतें अमर्यादित हैं. ऐसे में जिला परिषद सदस्य की अय्याशी की चर्चा पूरे शहर में है.

Open in App

पटना, 12 नवंबर: बिहार के कैमूर(भभुआ) जिले के चैनपुर के भाग एक से जिला पार्षद रामसेवक चौरिसया का एक लड़की के साथ आपत्तिजनक जनक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. तस्वीर में यह साफ दिख रहा है कि राम सेवक चौरसिया महिला के हाथों शराब पी रहे हैं और उसको अपनी आगोश में लेकर उसके साथ अश्लील हरकत कर रहे हैं.

बताया जाता है कि यूपी के वाराणसी के होटल में कैद की गई इन तस्वीरों से साफ है कि उनकी हरकतें अमर्यादित हैं. ऐसे में जिला परिषद सदस्य की अय्याशी की चर्चा पूरे शहर में है. जिला परिषद सदस्यों में इस बात की चर्चा जारी है कि क्या कैमूर के चैनपुर भाग के जिला परिषद सदस्य राम सेवक चौरिसया पर कोई वैधानिक कार्रवाई की जा सकती है?

इन तस्वीरों में जिला पार्षद रामसेवक चौरिसया उस लडकी का चुंबन लेते नजर आ रहे हैं. साथ ही उसके हाथों से शीशे के ग्लास में कुछ पीने की भी तस्वीर है.

ये जवाब दिया पार्षद ने: जब उक्त वायरल फोटो के बाबत अविश्वास प्रस्ताव की बैठक के दौरान समाहरणालय परिसर में पहुंचे रामसेवक चौरिसया से पत्रकारों ने पूछा तो उन्होंने कहा कि दुर्गावती के जिला पार्षद सदस्य प्रमोद कुमार सिंह उर्फ पप्पू सिंह द्वारा कुछ दिनों पहले उस लड़की को मेरे पास लाया गया और उनके द्वारा यह कहा गया कि यह मेरी साली है. इसे आशीर्वाद दे दीजिए. मैंने सिर्फ उस लड़की को आशीर्वाद दिया है, उसी को गलत ढंग से दिखाया जा रहा है. मैं पूरी तरह से सही हूं, मेरे ऊपर लगा आरोप गलत है. हालांकि, फोटो में दिख रही लड़की कौन है और कहां की है अभी स्पष्ट नहीं हो सका है.

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह