लाइव न्यूज़ :

चंद्रपुरः 13 साल की नाबालिग छात्रा से बलात्कार, घमाबाई आश्रम स्कूल के अधीक्षक अरेस्ट, ऐसे हुआ खुलासा

By भाषा | Updated: August 8, 2022 15:15 IST

अधिकारी ने बताया कि जिला मुख्यालय से करीब 30 किलोमीटर दूर भद्रावती तहसील के बरंज टांडा गांव के घमाबाई आश्रम स्कूल में हुई घटना की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्दे यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण के कानून(पॉक्सो) के तहत रविवार को आरोपी को गिरफ्तार किया। वर्धा जिले के हिंगणघाट थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।पीड़िता के माता-पिता उसी थाना क्षेत्र के निवासी हैं।

चंद्रपुरःमहाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले के घमाबाई आश्रम स्कूल के एक अधीक्षक को नाबालिग छात्रा (13) से बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि जिला मुख्यालय से करीब 30 किलोमीटर दूर भद्रावती तहसील के बरंज टांडा गांव के घमाबाई आश्रम स्कूल में हुई घटना की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (बलात्कार) तथा अन्य प्रासंगिक प्रावधानों और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण के कानून(पॉक्सो) के तहत रविवार को आरोपी को गिरफ्तार किया। अधिकारी ने बताया कि वर्धा जिले के हिंगणघाट थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी, क्योंकि पीड़िता के माता-पिता उसी थाना क्षेत्र के निवासी हैं।

बाद में मामला भद्रावती थाने में स्थानांतरित कर दिया गया। उप-संभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) आयुष नोपानी ने बताया कि पीड़िता आवासीय विद्यालय की छात्रा है, जहां आरोपी अधीक्षक के रूप में पदस्थ था। उन्होंने बताया कि चार अगस्त को स्कूल के अधिकारियों ने लड़की के माता-पिता से उसे ले जाने को कहा।

स्थानांतरण प्रमाणपत्र जारी किया जिसमें कहा गया था कि वह स्वास्थ्य समस्याओं से पीड़ित है। घर लौटने के बाद लड़की ने माता-पिता को अधीक्षक के उसके साथ बलात्कार करने के बारे में बताया, जिसके बाद शिकायत दर्ज कराई गई। उन्होंने बातया कि पीड़िता को चिकित्सकीय जांच के लिए नागपुर भेजा गया है और मामले की जांच जारी है।

नोएडा में महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म, दो आरोपी गिरफ्तार

नोएडा के सेक्टर-39 थाना क्षेत्र की सदरपुर कॉलोनी में रहने वाली एक महिला से उसके मकान मालिक ने अपने दोस्त के साथ मिलकर कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

सेक्टर-39 पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक राजीव बालियान ने बताया कि सदरपुर कॉलोनी में रहने वाली एक महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि रविवार रात उसका मकान मालिक अनुराग शास्त्री अपने दोस्त रामानंद के साथ उस समय उसके घर में जबरन घुस आया, जब वह अकेली थी।

बालियान के मुताबिक, महिला ने आरोप लगाया है कि अनुराग और रामानंद ने उसके साथ कथित तौर पर मारपीट और सामूहिक दुष्कर्म किया। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें जल्द अदालत में पेश किया जाएगा।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीनागपुरमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद