लाइव न्यूज़ :

Chandigarh Rape: स्कूल बस चालक मोहम्मद रज्जाक ने 12वीं कक्षा की छात्रा से किया रेप, पीछा किया और दोस्ती करना चाहा, पीड़िता ने मना किया तो तस्वीरों के साथ छेड़छाड़ की और...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 23, 2024 15:41 IST

Chandigarh Rape: पुलिस ने बताया कि बाद में आरोपी ने छात्रा की तस्वीरों के साथ छेड़छाड़ की और उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।

Open in App
ठळक मुद्देमई से जुलाई के बीच तीन बार लड़की के साथ उसके घर पर बलात्कार किया।परेशान देखकर माता-पिता ने इसका कारण पूछा तो मामला सामने आया।प्रासंगिक प्रावधानों के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

Chandigarh Rape:चंडीगढ़ में एक स्कूल बस चालक को 12वीं कक्षा की छात्रा के साथ बलात्कार करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने छात्रा की छेड़छाड़ की गई तस्वीरों के जरिए उसे ब्लैकमेल करके वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, आरोपी मोहम्मद रज्जाक (26) ने कुछ समय तक नाबालिग लड़की का पीछा किया और फिर उससे दोस्ती करने की कोशिश की, जिसे छात्रा ने नकार कर दिया। पुलिस ने बताया कि बाद में आरोपी ने छात्रा की तस्वीरों के साथ छेड़छाड़ की और उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।

आरोपी ने धमकी दी कि अगर छात्रा ने उसकी मांगें पूरी नहीं कीं, तो वह उन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर साझा कर देगा। उसने बताया कि आरोपी ने मई से जुलाई के बीच तीन बार लड़की के साथ उसके घर पर बलात्कार किया, जब उसके माता-पिता घर से बाहर गए हुए थे। पुलिस ने बताया कि जब लड़की को परेशान देखकर माता-पिता ने इसका कारण पूछा तो मामला सामने आया।

पुलिस उपाधीक्षक जसपिंदर सिंह ने बताया कि इसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई और आरोपी को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया। सिंह ने बताया कि रज्जाक पर बलात्कार, आपराधिक धमकी और यौन अपराधों से बाल संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम सहित प्रासंगिक प्रावधानों के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीचंडीगढ़Policeरेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली